{"_id":"608f023b8ebc3e908b372db0","slug":"no-social-distencing-due-to-counting-sambhal-news-mbd3880187128","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक दूरी को तोड़, मतगणना की जानकारी में जुटे दिखे प्रत्याशी एजेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक दूरी को तोड़, मतगणना की जानकारी में जुटे दिखे प्रत्याशी एजेंट
विज्ञापन
संभल/चंदौसी। कोरोना के तेजी से फैलते संक्रमण से लोगों में भय नहीं है। लगातार लोग संक्रमित मिल रहे हैं और मौतों का सिलसिला भी जारी है। संक्रमण के इस प्रसार को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन दावा कर रहा है। लेकिन हकीकत में सभी दावे फैल नजर आ रहे हैं। इन दावों की हकीकत पंचायती चुनाव ने सामने लाकर रख दी।
पोलिंग पार्टी रवाना हुईं तो दूरी का पालन नहीं हुआ। मतदान के दिन भी जमकर नियमों की अनदेखी की गई। अब मतगणना में भी यही हाल है। रविवार को संभल, चंदौसी और अन्य सभी स्थानों पर मतगणना के दौरान सामाजिक दूरी को तोड़ा गया है। इस दौरान नियम और उसका पालन कराने और बताने वाला कोई नहीं था।
प्रत्याशी एजेंटों के अलावा सरकारी तंत्र ने भी पालन नहीं किया। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद प्रवेश कराया गया लेकिन वह महज औपचारिक रहा। मतगणना स्थल से लेकर परिसर तक नियमों की अनदेखी की गई। सुबह के समय मौसम ठीक था तो भीड़ एकत्र हो गई। इस दौरान सामाजिक दूूरी को नजर अंदाज किया और काफी लोग ऐसे भी दिखाई दिए जो बिना मास्क के ही मतगणना स्थल पर मौजूद थे।