फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   no social distence in sambhal

ऐसी भीड़ जुटाएंगे तो कोरोना को नहीं हरा पाएंगे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
no social distence in sambhal
संभल में सब्जी मंडी के सामने शनिवार को दोपहर 1.30 बजे आम दिनों की तरह नजर आया बाजार। - फोटो : SAMBHAL
संभल। संभल के बाजार में शनिवार को दोपहर 12 बजे दुकानें खुलीं पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया। पुलिस ने जब यह नजारा देखा तो लोगों को रोका और टोका पर लोग मानने के लिए तैयार नहीं थे। पुलिस कुछ देर तक लोगों को समझाने के बाद चुप पड़ गई और इसके बाद सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती रहीं। बाजार दोपहर 12 से तीन बजे तक खुला। लेकिन, जरूरी सामग्री की दुकानें ही खुलीं थीं।
विज्ञापन

सबसे अधिक भीड़ परचूनी की दुकानों पर थी। लोग ईद करीब होने की वजह से अधिक संख्या में खरीदारी के लिए पहुंचे थे। अच्छी बात यह थी कि लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहन लिए थे। जिनके पास मास्क नहीं थे। वह अंगोछा लपेटे हुए थे। मास्क के लिए किसी को टोकना नहीं पड़ा। संभल के बाजार में दोपहर 12.15 से 1.30 बजे के बीच लोग करीब-करीब खड़े होकर खरीदारी करते नजर आए। वहीं, सिरसी के बाजार में दिन भर रौनक रही। यह बात दीगर है कि लॉकडाउन की वजह से अधिकांश दुकानें बंद हैं। लेकिन, फिर भी बाजार में रौनक है। आसपास के लोग अपने मुंह पर मास्क लगाए खरीदारी करने के लिए बाजार पहुंचे। ईद को लेकर भी बाजार में खरीदारी बढ़ी है।
विज्ञापन

सबसे अधिक भीड़ रही घंटाघर पर
संभल के बाजार घंटाघर पर शनिवार को दोपहर 1.00 बजे सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के प्रति कोई जागरूकता नहीं दिखी। लोग करीब करीब खड़े खरीदारी कर रहे थे। पुलिस भी इस दौरान मौजूद थी। लेकिन, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जी मंडी के सामने दुकानों पर हुई जमकर खरीदारी
संभल में सब्जी मंडी के सामने शनिवार को दोपहर 1.30 बजे आम दिनों की तरह बाजार का हाल नजर आया। लोग अपने वाहनों से आ जा रहे थे और खरीदारी कर रहे थे। सब्जी मंडी के बाहर जो दुकानें थीं। वहां पर भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed