फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   no social distence in sambhal

शहरों से गांवों तक नहीं हो रहा सामाजिक दूरी का पालन, कोरोना का खतरा बढ़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
no social distence in sambhal
संभल के आपूर्ति कार्यालय में राशन कार्ड बनवाने के लिए कतार में खड़े लोग। सोशल डिस्टेंसिंग का नही? - फोटो : SAMBHAL
संभल। तहसील के शहर और गांवों में अब सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा है। जबकि मौजूदा समय में संक्रमण की दर तेजी से बढ़ी है। ऐसे में सामाजिक दूरी का पालन किया जाना बेहद जरूरी है, लेकिन लोग पालन करने को तैयार नहीं है। बाजार, सब्जी मंडी, किराना दुुकान और अन्य स्थानों पर जमकर सामाजिक दूरी का उल्लंघन किया गया। सोमवार को मुख्य बाजार में लोगों की भीड़ संक्रमण को बढ़ावा देती नजर आई।
विज्ञापन

दुुकानों पर सामाजिक दूरी का पालन नहीं हुआ। पुलिस मौजूदगी में यह उल्लंघन होना चिंताजनक है। पिछले तीन दिनों में संभल जिले में रिकॉर्ड 21 संक्रमित मरीज मिले हैं। यह मरीज क्वारंटीन किए जाने से पहले वाहनों में सफर करते रहे और घर आने के बाद लोगों से खूब मिलना जुलना किया गया।
विज्ञापन

इन 21 लोगों के संपर्क में रहे लोगों को क्वारंटीन किया गया है। कोरोना की जांच होगी। लगातार संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है इसके बाद भी लोग सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं। बैंकों के बाहर लंबी कतारे लग रही हैं। यही हाल खाद्यान्न वितरण के दौरान सामने आ रहा है। यदि संक्रमण इन लोगों में फैला तो हालात भयावह हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed