फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   no social distence in sambhal market

तीन दिन बाद खुला बाजार तो टूट गई सामाजिक दूरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
no social distence in sambhal market
संभल। तीन दिन के लॉकडाउन के बाद संभल के बाजार में काफी भीड़ नजर आई। इस दौरान सामाजिक दूरी का जमकर उल्लंघन किया गया। कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन के दौरान न पुलिस मुस्तैद रही और न दुकानदारों ने ही ध्यान दिया। जबकि संक्रमण तेजी से फैल रहा। यदि इस तरह की लापरवाही लगातार की गई तो हालात खराब हो जाएंगे।
विज्ञापन

दरअसल शनिवार और रविवार को शासनादेश के अनुसार प्रशासन ने दो दिन का लॉकडाउन जिलेभर में घोषित किया था। सोमवार को संभल नगर में साप्ताहिक बंदी रहती है।
इसलिए प्रशासन ने संक्रमण की रोकथाम के लिए सोमवार को अघोषित लॉकडाउन करने की घोषणा की थी। मंगलवार को तीन दिन बाद जब बाजार खुला तो लोग अपनी जरूरतों का सामान लेने के लिए दौड़ पड़े। इस दौरान जमकर सामाजिक दूरी का उल्लंघन किया। जबकि संक्रमण तेजी से जिले में फैल रहा है। सबसे ज्यादा संक्रमित संभल नगर में सामने आ रहे हैं। ऐसे में लोगों को जागरूकता दिखाते हुए खुद ही सामाजिक दूरी का पालन करना चाहिए और मास्क लगाकर ही घरों से बाहर आना चाहिए। बाजार में कई ऐसे भी लोग नजर आए जिन्होंने मास्क ही नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed