फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   no social distence in id marketing in sambhal

ईद की खरीदारी करने पहुंचे लोगों ने सामाजिक दूरी की उड़ाई धज्जियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
no social distence in id marketing in sambhal
सरायतरीन के बाजार में ईद की खरीदारी करने के लिए उमड़ी भीड़। - फोटो : SAMBHAL
संभल। ईद की खरीदारी को लेकर बाजार में हाल बेहाल रहा। लोग एक दूसरे को धक्का मारते दिखाई दिए। दुकानों पर काफी संख्या में लोग पहुंचे। खरीदारी करने के लिए भी आपाधापी का दौर नजर आया। इस दौरान सामाजिक दूरी का जमकर उल्लंघन किया गया। ज्यादातर लोग तो बिना मास्क लगाए ही बाजार तक पहुंचे। रविवार को नगर के मुख्य बाजार में इस कदर भीड़ रही कि पैदल निकलना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

दरअसल लोग ईद की खरीदारी के लिए बाजार पहुंचे। बाजार खुलने का समय दोपहर 12 से 3 बजे तक है। लोगों को लगा कि ऐसा न हो बाजार बंद हो जाए और सामान न मिल पाए। इसलिए लोग जल्दी अपना सामान पैक कराने में जुट गए। एक दूसरे को धक्का तक दिया। इस भीड़ में पुरुषों के अलावा महिलाएं और बच्चे भी दिखाई दिए। यही हाल सरातरीन के बाजार में दिखाई दिया। दुकानें खुलते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

आम दिनों के मुकाबले रविवार को ईद के लिए ज्यादा खरीदारी की गई। इससे एक व्यक्ति को सामान खरीदने में काफी समय लगा। बाजार बंद होने तक भी लोगों में आपाधापी का माहौल रहा। कुछ लोगों ने कपड़ों की खरीदारी भी छिप कर की। क्योंकि संभल तहसील क्षेत्र में आवश्यक सामग्री की दुकानें खोले जाने की इजाजत दी गई है। इसलिए लोग छिप कर दुकानों से कपड़े व अन्य सामान बेच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed