{"_id":"5e5ab6e08ebc3ec54c6d62b6","slug":"no-salary-to-empaloys-in-sambhal-sambhal-news-mbd341710412","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत विभाग के संविदा कर्मचारियों ने कहा- मानदेय नहीं मिलेगा तो होली कैसे मनाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत विभाग के संविदा कर्मचारियों ने कहा- मानदेय नहीं मिलेगा तो होली कैसे मनाएंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। विद्युत विभाग में संविदाकर्मी के रूप में कार्यरत विद्युतकर्मियों को कई माह से मानदेय नहीं मिला। इस मुद्दे पर अधीक्षण अभियंता को शनिवार को शिकायती पत्र सौंपा गया है।
संविदा कर्मचारियों का कहना है कि वर्ष 2019 के सितंबर व अक्टूबर का मासिक मानदेय नहीं मिला है। किरारी और आढौल बिजली घर पर तैनात संविदा कर्मियों का जून 2019 का वेतन भी नहीं मिल सका है और बहुत से संविदा कर्मचारियों को 2020 जनवरी का भी वेतन अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। अगर संविदा कर्मी अपनी सेवा प्रदाता कंपनी के अधिकारियों से बात करते हैं तो टाल मटोल की जाती है।
होली का पर्व नजदीक है इसलिए चार फरवरी तक मादनेय दिला दिया जाए। अगर बकाया मानदेय नहीं मिलता तो है तो सभी संविदा कर्मी छह मार्च से कार्य बहिष्कार करने को विवश होंगे। मानदेय के लिए मांग करने वालों जिन लोगों ने एसई कार्यालय में शिकायत दी है उन कर्मचारियों का कहना है कि वे काम करना चाहते हैं पर होली के त्योहार पर यही मानदेय नहीं मिला तो त्योहार कैसे मनाएंगे।