फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   no rain in chandausi and bahajoi

बिन बरसे से निकल गए बदरा, लोग हुए मायूस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
no rain in chandausi and bahajoi
बहजोई। कई दिनों से धूप की तेज तपिश और मौसम में उमस से लोग परेशान थे। मंगलवार को दोपहर बाद अचानक से मौसम ने करवट बदली। आसमान में बादल छा गए। बादलों के आने से लोगों में बारिश की उम्मीद जगी लेकिन कुछ घंटों बाद मौसम फिर से साफ हो गया। हालांकि आसमान में बादल छाने से मौसम में गर्मी का प्रकोप कुछ हद तक कम हो सका। इससे लोगों को राहत रही।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह से ही मौसम के तेवर कुछ नरम दिखाई दिए। दोपहर बाद आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया। आसमान में बादलों को देख लोगों को बारिश की उम्मीद जगी। लोगों के चेहरे खिल उठे, लेकिन बदरा नहीं बरसे।
विज्ञापन

देखते ही देखते कुछ घंटों बाद मौसम ने फिर से करवट बदली और आसमान साफ हो गया। बारिश की आस लगाए बैठे लोगों को मायूस होना पड़ा। मौसम में हुए बदलाव से पारा दो डिग्री लुढ़ककर 38 पर पहुंच गया। इसके बाद भी उमस से लोगों को राहत नहीं मिली। बुधवार को भी मौसम में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। हल्की बदली छाने से उमस बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed