फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   no math teachers in sambhals 12 school

जिले 12 कॉलेजों में खाली पड़े हैं गणित शिक्षक के पद, फीस देकर पढ़ रहे हैं विद्यार्थी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
no math teachers in sambhals 12 school
संभल। जिले के 12 इंटर कालेजों में गणित शिक्षक के पद खाली हैं। सरकार ने शिक्षकों के रिक्त पद नहीं भरे। इसलिए शिक्षक अभिभावक संघ का गठन करके कम वेतन पर विद्यालय स्तर से शिक्षक रखे गए हैं। इन शिक्षकों को वेतन देने के लिए बच्चों से फीस ली जा रही है। वहीं कम वेतन की वजह से कई विद्यालयों को जरूरत के हिसाब से शिक्षक नहीं मिल सके हैं लेकिन पढ़ाई कराई जा रही है क्योंकि बच्चे दाखिला ले चुके हैं।
विज्ञापन

जनता इंटर कॉलेज छछैरा में गणित व विज्ञान के शिक्षक का पद 21 वर्ष से खाली है। हयातनगर के श्री उम्मेदराय भारतीय इंटर कॉलेज में गणित के शिक्षक का पद 6 वर्ष से खाली है। इसी ही स्थिति जिले के 12 इंटर कॉलेजों की है। जिले में गणित के शिक्षकों के 79 पद हैं पर तैनाती सिर्फ 44 की है। 33 पद रिक्त हैं। जिले के 12 इंटर कॉलेज ऐसे हैं जिनमें सरकार की ओर से एक भी शिक्षक नहीं है। विद्यालय स्तर पर शिक्षक अभिभावक संघ की ओर से शिक्षक रख कर काम चलाया जा रहा है। वर्ष 2020 में सभी इंटर कॉलेजों में ऑनलाइन अधियाचन भेजा गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार का कहना है कि उन्होंने माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड को जिले में रिक्त पदों के बारे में अवगत करा दिया है। भर्ती के लिए विज्ञापन निकल चुका है। अब जल्दी नियुक्ति होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इन इंटर कॉलेजों में खाली हैं पद
चंदौसी के रामप्यारी इंटर कालेज, सनातन धर्म इंटर कालेज और बीएमजी इंटर कॉलेज, गुमथल स्थित वली मोहम्मद सेवक समाज इंटर कालेज, संभल के हयातनगर स्थित श्री उम्मेदराय भारतीय इंटर कालेज, राष्ट्रीय कन्या इंटर कॉलेज, छछैरा स्थित जनता इंटर कालेज, असमोली स्थित किसान उपकारक इंटर कालेज, सैदपुर गंगू स्थित संग्राम सिंह इंटर कॉलेज, मड़कावली स्थित युग निर्माण इंटर कॉलेज, बबराला स्थित सरस्वती इंटर कॉलेज बबराला, रजपुरा स्थित सिपाही लाल इंटर कॉलेज में गणित के शिक्षक का पद रिक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed