फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   No-confidence motion against Asmoli block chief canceled

असमोली ब्लाक प्रमुख के खिलाफ पेश अविश्वास प्रस्ताव निरस्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:54 AM IST
सार

असमोली ब्लाक प्रमुख संतोष देवी के खिलाफ पेश अविश्वास प्रस्ताव को अब निरस्त कर दिया गया है।असमोली ब्लाक प्रमुख संतोष देवी के खिलाफ जब से अविश्वास प्रस्ताव लाने के प्रयास शुरू हुए हैं, तब से ही यह मामला हाई प्रोफाइल होता चला गया।इसकी जानकारी ब्लाक प्रमुख गुट को हुई तो खुशी की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन
No-confidence motion against Asmoli block chief canceled

विस्तार

असमोली ब्लाक प्रमुख संतोष देवी के खिलाफ पेश अविश्वास प्रस्ताव को अब निरस्त कर दिया गया है। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने शासनादेश के मुताबिक इसे निरस्त किया है। जिससे सारी तैयारियां धरीं रह गईं। शासनादेश के नए नियमों के मुताबिक अब दो साल बाद अविश्वास प्रस्ताव लाया जा सकेगा।
विज्ञापन

असमोली ब्लाक प्रमुख संतोष देवी के खिलाफ जब से अविश्वास प्रस्ताव लाने के प्रयास शुरू हुए हैं, तब से ही यह मामला हाई प्रोफाइल होता चला गया। चर्चा के लिए पहली बैठक तय हुई थी तो अंतिम समय पर उप जिलाधिकारी ने स्थगित कर दिया। जिसके बाद मामला उच्च न्यायालय पहुंचा। कई बार प्रकरण को लेकर न्यायालय में सुनवाई हुई। इस सबके बाद आठ अक्तूबर को अविश्वास पर चर्चा होनी थी लेकिन इसे अब निरस्त किया गया है। निरस्त का कारण बताया कि अब सरकार एक अध्यादेश लेकर आई है, जिसके मुताबिक दो साल पहले किसी भी ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव नहीं आ सकता है। इसी के चलते जिलाधिकारी ने बैठक को निरस्त कर दिया है। इसकी जानकारी ब्लाक प्रमुख गुट को हुई तो खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं, प्रशासन की ओर से हुई तैयारियां भी धरीं रह गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed