फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   NIPUN campaign will run in three phases, most schools will be NIPUN by February

Sambhal News: तीन चरण में चलेगा निपुण अभियान, फरवरी तक अधिकांश स्कूल होंगे निपुण

Sun, 25 Aug 2024 04:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 25 Aug 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
NIPUN campaign will run in three phases, most schools will be NIPUN by February
चंदौसी (संभल)। परिषदीय विद्यालयों के कक्षा एक व दो के बच्चों को भाषा व गणित में दक्ष बनाने के लिए निपुण अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए शिक्षकों को समय समय पर बैठक कर प्रेरित भी किया जा रहा है। विभाग का मकसद है कि 2025 के फरवरी में ज्यादा से ज्यादा स्कूल निपुण बन सकें।
विज्ञापन


जिले में करीब 1289 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालय है। इनमें करीब 1,47,651 बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। पहले इन स्कूलों में निपुण भारत अभियान के तहत कक्षा एक से तीन तक के बच्चों को भाषा और गणित में निपुण बनाया जाता था। लेकिन इस बार सिर्फ कक्षा एक से दो तक के बच्चों को ही निपुण बनाया जाएगा। बीते शैक्षिक सत्र में 52 स्कूल निपुण हो चुके थे। नए शैक्षिक सत्र में शिक्षकों को भी बच्चों का आकलन करते हुए उन्हें निपुण बनाने का लक्ष्य दे दिया गया है। इस लक्ष्य को तीन चरणों में पूरा किया जाना है। पहले चरण में 31 अक्टूबर तक 63 स्कूलों को निपुण बनाना है। वहीं दूसरे चरण में 31 दिसंबर तक 502 स्कूलों को निपुण बनाना है और तीसरे चरण में 25 फरवरी तक 472 स्कूल निपुण करने हैं। अभियान को सफल बनाने के लिए स्कूलों की हर महीने रिपोर्ट ली जाएगी। निपुण विद्यालयों का मूल्यांकन डायट प्रशिक्षु करेंगे। जिला समन्वयक निपुण मिशन मुकेश पाठक ने बताया कि अब कक्षा 1 से 2 तक के बच्चों को निपुण किया जाएगा। अभियान को तीन चरणों में पूरा किया जाना है। फरवरी 2025 में जिले के अधिकांश विद्यालयों के निपुण होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed