फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   nine person dies due to corona infection in sambhal

208 नए संक्रमित मरीज सामने आए, 12 लोगों की संक्रमण से जूझते हुए गई जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
nine person dies due to corona infection in sambhal
संभल। कोरोना मरीजों की संख्या लगातार अब फिर बढ़ने लगी है। दो दिन संक्रमित मरीजों की संख्या कम रही लेकिन तीसरा दिन होते ही यह संख्या फिर बड़ी है। 208 संक्रमित मरीज नए मिले हैं। नए मरीजों के संपर्क में रहे लोगों की स्वास्थ्य विभाग की टीमें जांच की है काफी संख्या में एंटीजन किट से जांच की गई है। इसके अलावा आशंकित लोगों की आरटीपीसीआर की जांच के लिए नमूने एकत्र किए गए हैं। 12 लोगों की संक्रमण से जूझते हुए जान गई है। बुधवार को 208 संक्रमित मरीजों के साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या 1593 हो गई है। जबकि जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 5885 है।
विज्ञापन

इसमें 4240 लोग स्वस्थ होकर घर लौट आए हैं। 257 लोग बुधवार को ही स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि 104 लोगों की जान गई है। इसमें कोरोना की दूसरी लहर के दौरान ही 58 लोग मौत का शिकार हुए हैं। बुधवार को हुई मौतों में संभल के बरेली सराय निवासी 39 व्यक्ति, रजपुरा की 52 वर्षीय महिला, चंदौसी के साहूकारा मोहल्ला निवासी 78 वर्षीय व्यक्ति, मिया सराय निवासी व्यक्ति, दीपा सराय निवासी व्यक्ति, हयातनगर निवासी 30 वर्षीय युवक, बनियाठेर निवासी 32 वर्षीय युवक, चंदौसी की 55 वर्षीय महिला और एक 32 वर्षीय युवक अमरोहा के हसनपुर का शामिल है। इनके अलावा तीन और लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई।
विज्ञापन

संक्रमित मरीजों के संपर्क में रहे लोगों की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है जिससे संक्रमण फैलने से रोका जा सके। स्वास्थ्य विभाग के जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ मनोज चौधरी ने बताया कि 2 दिन मरीजों की संख्या कम रही लेकिन अब तीसरे दिन अचानक काफी मरीज सामने आए हैं। इनके संपर्क में रहे लोगों की जांच कराई गई है। आरटीपीसीआर जांच के लिए नमूने भी लिए गए हैं। जिन मरीजों की हालत ठीक नहीं है उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। और जो मरीज लक्षण विहीन हैं उन्हें होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed