फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   nine new corona positive in sambhal

संभल में नौ नए कोरोना संक्रमित मिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
nine new corona positive in sambhal
संभल। जिले में शनिवार को नौ नए कोरोना संक्रमित मिले। अब संभल में कोरोना संक्रमितों की संख्या 142 हो गई है। नौ नए कोरोना संक्रमितों में चार संक्रमित वे हैं जो संक्रमित मरीजों के संपर्क में रहे हैं। जबकि पांच लोग मुंबई, दिल्ली और तमिनाडु से संक्रमण लेकर संभल पहुंचे थे। अब इन सभी के संपर्क में रहे लोगों की पड़ताल स्वास्थ्य विभाग ने शुरू कर दी है। जो लोग संपर्क में रहे होंगे, उनको क्वारंटीन कर जांच कराई जाएगी। कोरोना संक्रमित मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या से स्वास्थ्य विभाग चिंता में है। संक्रमित मरीजों की संख्या इसी तरह बढ़ती रही तो जिले की हालत बेहद खराब हो जाएगी।
विज्ञापन

संक्रमित मरीजों में संभल के मोहल्ला कोट निवासी युवक संक्रमित निकला है। यह युवक 4 जून को मुंबई से लौटा। दीपासराय निवासी दो युवक मुंबई से लौटे अपने एक रिश्तेदार के संपर्क में रहने से संक्रमित हो गए हैं। लाडम सराय निवासी सब्जी आढ़ती के संपर्क में आने से 12 वर्षीय किशोरी और एक युवक संक्रमित हो गया है। गांव भारतल मदापुर निवासी युवक दिल्ली से संक्रमण लेकर लौटा है। असमोली के गांव ओबरी निवासी युवक केरल से लौटा है। गांव हाफिजपुर निवासी युवक दिल्ली से लौटा है और संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

वहीं गांव चिरौली भगवंतपुर निवासी 11 वर्षीय बालिका संक्रमित निकली है। मासूम बालिका अपने परिवार के साथ दिल्ली यात्रा से लौटी है। अब जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन सभी लोगों की जांच के लिए नमूने 4 जून को लिए गए थे। नौ नए संक्रमित मरीजों के साथ कुल 142 मरीज संभल में हो चुके हैं। लगातार बढ़ते मरीजों की संख्या स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed