फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Nine firms found suspicious in GST theft case, major action may be taken

Sambhal News: जीएसटी चोरी के मामले में नौ फर्में मिलीं संदिग्ध, हो सकती है बड़ी कार्रवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Nine firms found suspicious in GST theft case, major action may be taken
संभल। उत्तराखंड जिस फर्म के बिल पर ईंट की सप्लाई जा रही थीं। ऐसी नौ फर्म संदिग्ध मिली हैं। दो फर्म की जानकारी सही पाई गई है। राज्यकर विभाग की एसआईबी तीन दिन से फर्जी बिल पर ईंट सप्लाई मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है। अपर आयुक्त ग्रेड टू आरए सेठ ने बताया कि 11 फर्म की छानबीन में प्रथमदृष्टया दो ही फर्म सही पाई गई हैं। नौ फर्म संदिग्ध हैं। छानबीन के बाद कार्रवाई की जाएगी। बताया कि दो ईंट भट्ठों से 11 लाख रुपये जमा भी करा दिए गए हैं। बता दें एसआईबी को तीन फर्म बोगस भी मिली हैं।
विज्ञापन

बुधवार की देररात संभल शहर में एडीएम, एएसपी, सिटी मस्जिट्रेट, सीओ व अन्य अधिकारियों की टीम ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की थी। इस दौरान ही ईंटों से भरे छह ट्रक और तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ी गई थीं। छानबीन में ही जीएसटी चोरी का मामला सामने आया और फर्जी बिल के माध्यम से उत्तराखंड ईंट सप्लाई किए जाने की जानकारी सामने आई। इसमें राज्यकर विभाग की ओर से बड़ी कार्रवाई की जा सकती है। इसके अलावा बिल बनाने वाले लोगों से भी पुलिस ने पूछताछ की है। जो फर्जी बिल बना रहे थे। उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी तय मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed