{"_id":"60e0a9698ebc3e45c4608bc4","slug":"newlyweds-died-on-the-second-day-of-marriage-accused-of-killing-them-by-injecting-poisonous-sambhal-news-mbd3944582132","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के दूसरे दिन नवविवाहिता की मौत, जहरीला इंजेक्शन लगाकर मारने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के दूसरे दिन नवविवाहिता की मौत, जहरीला इंजेक्शन लगाकर मारने का आरोप
विज्ञापन
संभल। संभल के असमोली में शादी के दूसरे दिन शुक्रवार की रात नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल वाले नवविवाहिता का शव मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में छोड़कर भाग गए। इसकी जानकारी मायके वालों को हुई तो उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी।
मुरादाबाद के थाना मझोला की पुलिस ने नवविवाहिता का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। नवविवाहिता के भाई ने असमोली थाने में पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसी घटना को लेकर असमोली पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है।
असमोली थाना क्षेत्र के गांव दुगावर निवासी सुशील कुमार की पत्नी प्रवेश कुमारी (22) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मुरादाबाद के थाना छजलैट अंतर्गत गांव बरखेड़ा बसंतपुर उर्फ दयानाथपुर निवासी नवविवाहिता के भाई सतीश कुमार पुत्र वेदकरन सिंह का आरोप है कि उसकी बहन की हत्या दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर जहर का इंजेक्शन लगाकर की गई है। असमोली थाने में दी तहरीर में बताया कि है उसने अपनी बहन की शादी 30 जून को ही की है। शादी में करीब दस लाख रुपये का खर्चा किया है। इसके बाद भी उसकी बहन के ससुराल वाले खुश नहीं थे।
विज्ञापन
आरोप है कि पांच लाख रुपये और कार की मांग कर रहे थे। बताया कि शुक्रवार को उसकी बहन मायके आई थी। इस दिन शाम को जब ससुराल पहुंची तो उसको प्रताड़ित किया और विरोध करने पर जहर का इंजेक्शन लगाकर मार दिया। साथ ही शव मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में छोड़कर भाग गए। पीड़ित ने बताया कि उसकी बहन का पति मुरादाबाद के एक एनेस्थिसिया चिकित्सक के यहां काम करता है। उसने हाथ में इंजेक्शन लगाया है। इसके निशान भी दिखाई दे रहे हैं। असमोली थाना पुलिस ने इस मामले में नविवाहिता के पति सुशील, रामौतार, खिलौनी, टिंकू, सरिता और अमित के खिलाफ दहेज हत्या समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।