फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Newlywed's body was found hanging in the room, agreement reached after the uproar

नवविवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटका मिला, हंगामे के बाद हुआ समझौता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Newlywed's body was found hanging in the room, agreement reached after the uproar
सौंधन। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव में नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। इसकी जानकारी विवाहिता के मायके वालों को हुई तो वह मौके पर पहुंचे। हंगामा करते हुए हत्या किए जाने का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की। गांव के कुछ जिम्मेदार लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की 20 वर्षीय पत्नी का शव कमरे में लटका मिला। ससुरालियों ने शव देखा तो चीखपुकार मच गई। नव विवाहिता की मौत की सूचना मायके वालों को हुई तो वह मौके पर पहुंच गए। नव विवाहिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। वहीं कुछ जिम्मेदार लोगों ने समझाबुझा कर शांत कराया। विवाहिता के पति ने बताया कि उनकी शादी पांच महीने पहले थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उनकी पत्नी बीमार चल रही थी। बीमारी से क्षुब्ध होकर जान दी है। वहीं गांव के लोगों में चर्चा है कि महिला का शुक्रवार की रात पति से विवाद हुआ था। शनिवार की सुबह शव मिला है। विवाद के चलते ही महिला ने जान दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed