फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Newly married woman dies under suspicious circumstances, murder alleged

Sambhal News: संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Newly married woman dies under suspicious circumstances, murder alleged
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चुन्नी में नवविवाहिता पूनम (22) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से ही पति समेत परिवार के पुरुष फरार हैं। मृतका के भाई की ओर से तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

नगर से सटे गांव पतरौआ निवासी पूनम पुत्री विजय सिंह की शादी 31 मई 2024 को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत मोहल्ला चुन्नी के युवक से हुई थी। मृतका के भाई श्योराज का आरोप है कि ससुराल वाले उसकी बहन पूनम को दहेज को लेकर परेशान करते थे। दो दिन पहले उसकी मां और मौसी बहन को लेने उसकी ससुराल गई थीं। ससुराल वालों ने बहन को नहीं भेजा। इसके चलते शनिवार की रात करीब साढ़े 12 बजे मायके वालों ने मोबाइल पर सूचना दी कि पूनम की तबीयत खराब हो गई है। चंदौसी में दिखाने के बाद मुरादाबाद लेकर जा रहे हैं, जिससे मायके वालों ने सुबह आने की बात कही। बताया कि देर रात करीब डेढ़ बजे पुलिस उनके घर पहुंची और बताया कि पूनम की मौत हो गई है। श्योराज ने बताया कि वह परिवार के अन्य लोगों के साथ रविवार की सुबह चार बजे बहन की ससुराल पहुंचा तो पूनम की मृत पड़ी थी। पति समेत परिवार के पुरुष फरार थे। जबकि घर में सास और ननद मौजूद थीं। मृतका के भाई श्योराज ने दहेज हत्या के आरोप में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। प्रभारी निरीक्षक रेनू सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

00
भाईयों की लाडली थी पूनम
चंदौसी। पूनम अपने चार भाई दलवीर, नन्हें, श्योराज व अन्ना की लाडली थी। छोटी बहन भागवती भी है। पूनम की मौत से परिवार में चीख पुकार मची हुई है। पिता विजय सिंह व मां जावित्री बेटी की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। वहीं, भाईयों व छोटी बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed