फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Newly constructed linter fell in Ratripura, six injured including masons

रतृपुरा में नवनिर्माणाधीन लिंटर गिरा, राजमिस्त्री समेत छह घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Newly constructed linter fell in Ratripura, six injured including masons
ओबरी। असमोली थाना क्षेत्र के गांव रतुपुरा में निर्माणाधीन लिंटर अचानक नीचे गिर गया। लिंटर गिरने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसमें एक राजमिस्त्री समेत छह मजदूर मलबे के नीचे दबने से घायल हो गए। लिंटर गिरने की आवाज सुनकर अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बांस बल्ली हटाकर मुश्किल से मजदूरों को बाहर निकाला। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

गांव रतूपुरा निवासी धीरेंद्र कुमार भटनागर के नवनिर्माणाधीन मकान का रविवार को लिंटर डालने का कार्य चल रहा था। शाम साढ़े सात बजे तक आधा लिंटर डल गया था। लिंटर डाले जाने के दौरान अचानक लिंटर गिर गया। इसमें धीरेंद्र कुमार का का बेटा राहुल, राजमिस्त्री बाबू, मजदूर बाबू, हरप्रसाद, भूरा व शमसुल लिंटर के मलबे के नीचे दब गए। लेंटर गिरने से आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लिंटर गिरने की आवाज सुनकर अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। मलबे में दबे लोगों को निकालने के प्रयास में जुट गए। ग्रामीणों ने बांस-बल्ली व सरिए हटाकर घायलों को बाहर निकाला और गांव के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। पीड़ित के मुताबिक लिंटर गिरने से करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed