{"_id":"63ea946f6b9fef78d706cb82","slug":"newborn-found-unclaimed-near-drain-police-admitted-to-district-hospital-sambhal-news-c-15-1-54047-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल: नाले के पास लावारिस मिला नवजात, पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल: नाले के पास लावारिस मिला नवजात, पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया
विज्ञापन
सौंधन। कैला देवी थाना क्षेत्र के गांव खिरनी मोहिउद्दीनपुर में तालाब की ओर जा रहे नाले के नजदीक लावारिस हालत में नवजात शिशु मिला है। जानकारी मिलने पर डायल 112 पुलिस पहुंची और नवजात को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। सोमवार की सुबह करीब छह बजे गांव के ही रामरईस अपने खेत की ओर जा रहे थे। नाले के पास उन्होंने नवजात शिशु को देखा तो रूक गए। इसके बाद भीड़ लग गई। भीड़ के बीच युवक ऋषभ उसे अपने घर ले गया। बाद में इसकी जानकारी पुलिस को हुई। पुलिस बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जहां उसे भर्ती कर लिया गया। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि खिरनी गांव में नाले के पास लावारिस हालत में नवजात बच्चा मिला था, जिसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहीं, चिकित्सक ने बच्चे की हालत सामान्य बताई है। उधर, नवजात बच्चे को लेकर गांव और क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं रही। माना जा रहा है कि नवजात को रविवार की रात्रि में किसी समय फेंका गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
अवैध नर्सिंग होम में प्रसव के बाद नाले के किनारे फेंकने की चर्चा
नवजात के मिलने के बाद आसपास के गांवों में संचालित हो रहे अवैध नर्सिंग होम की चर्चा गांव के लोगों के बीच हो रही है। ग्रामीणों का मानना है कि किसी नर्सिंग होम में ही प्रसव हुआ और रात के समय ही बच्चे को नाले किनारे फेंका गया। ग्रामीणों का कहना है कि कई गांवों में अवैध नर्सिंग होम संचालित हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कार्रवाई नहीं की जाती।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
गनीमत रही ग्रामीण की नजर पड़ गई, जानवर कर सकता था हमला
ग्रामीणों का कहना है कि रामरईस खेत पर जाते समय नवजात पर ध्यान नहीं देते तो हो सकता है कि नवजात पर जानवर हमला कर देता। रामरईस ने बताया कि नवजात के रोने की आवाज आई तो लगा कोई जानवर है। बच्चा भूख से तड़प रहा था। सर्द मौसम में ठंडा पड़ गया था। नवजात को फेंकने वाले शैतान मानसिकता वाले शख्स ने प्लास्टिक की पॉली में लपेटकर फेंका था। ग्रामीणों का कहना है कि नवजात को जिंदगी मिलनी थी जो उसको रामरईस ने देख लिया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
कोट
जानकारी करते हैं कि प्रसव कहां हुआ है। यदि अवैध नर्सिंग होम पर प्रसव कराया गया है तो कार्रवाई की जाएगी। अवैध नर्सिंग होम का संचालन नहीं होने दिया जाएगा।
डा. मनोज चौधरी, नोडल अधिकारी, संभल।