{"_id":"69a9e47ba99a41e8750f8173","slug":"newborn-dies-during-delivery-in-private-nursing-home-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-132873-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: निजी नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान नवजात की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: निजी नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान नवजात की मौत
Fri, 06 Mar 2026 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 06 Mar 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। निजी नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई। इस पर परिजनों ने बिना डॉक्टर के लापरवाही से ऑपरेशन करने के कारण नवजात की मौत होने का आरोप लगाया है। पूरे मामले में पुलिस व सीएमओ को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
मोहल्ला ऊपर कोट काली मंदिर रोड स्थित विकास कालोनी निवासी पप्पू ने बताया कि उसके बेटे अनमोल की पत्नी प्रियांशी को प्रसव पीड़ा हुई, तो उसे मंगलवार की रात साढ़े 11 बजे काली मंदिर रोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। उसका कहना था कि पहले तो अस्पताल स्टाफ ने चार-पांच घंटे बाद ही नॉर्मल डिलीवरी होने की बात कही। बाद में ऑपरेशन करने को कहा। इसके बाद अस्पताल स्टाफ की ओर से बिना डॉक्टर के ही बुधवार को सुबह करीब आठ पुत्र वधू का ऑपरेशन कर दिया। उसने बताया कि कुछ ही देर में बिना डॉक्टर के लापरवाही से किए गए ऑपरेशन के बाद पुत्र बधू के हुए नवजात बेटे की मौत हो गई। इसके बाद उसने शाम को पुलिस से शिकायत की। कुछ सुनवाई न होने के बाद अब बृहस्पतिवार को सीएमओ दफ्तर पहुंचकर शिकायती पत्र दिया है। सीएमओ डॉ. तरुण पाठक ने बताया कि पूरे मामले में जांच पड़ताल कराई जाएगी। वहीं, नोडल अधिकारी डॉ. विश्वास अग्रवाल का कहना था कि अस्पताल से मिली जानकारी में सामने आया कि डॉक्टर ने ही महिला का ऑपरेशन किया था। अभी जांच-पड़ताल जारी है। आज नर्सिंग होम में डॉक्टर नहीं थे। शुक्रवार को डॉक्टर के आने के बाद ही पूरा मामला साफ हो सकेगा।
विज्ञापन