फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Newborn baby also died during treatment after mother in Muzaffarpur

मुजफ्फरपुर में जच्चा के बाद नवजात शिशु की भी उपचार के दौरान मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Newborn baby also died during treatment after mother in Muzaffarpur
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव मुजफ्फरपुर में झोलाछाप चिकित्सक के अवैध नर्सिंग होम में शुक्रवार की सुबह डिलीवरी के बाद महिला की मौत हो गई थी। हालत खराब होने पर नवजात बेटे को संभल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसकी शुक्रवार की रात मौत हो गई। जच्चा और बच्चा की मौत से परिवार में गम का माहौल है।
विज्ञापन

दरअसल, हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव मुजफ्फरपुर निवासी रिजवान की पत्नी रिजवाना बेगम (31) को बुधवार की रात में प्रसव पीड़ा हुई थी। जिस पर रिजवान पूर्व में आशा रही महिला के पास गए थे। बताया जाता है कि इसी महिला ने गांव में स्थित एक झोलाछाप चिकित्सक के अवैध नर्सिंग होम में ले जाकर भर्ती करा दिया। शुक्रवार की सुबह में महिला का इसी क्लीनिक में ऑपरेशन किया गया। करीब दो घंटे बाद महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

इसी दौरान नवजात की भी हालत बिगड़ी थी, जिसे संभल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। लेकिन शुक्रवार की रात नवजात की भी मौत हो गई। जच्चा और बच्चा की मौत के बाद से परिवार में गम का माहौल है। मृतक महिला के परिवार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं कराई गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलशिफा अस्पताल को सील कर दिया गया है और इसके संचालक मरगूब के खिलाफ मेडिकल एक्ट के अलावा धोखाधड़ी के अंतर्गत हयातनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह अस्पताल अवैध रूप से संचालित हो रहा था।
डॉ. मनोज चौधरी, नोडल अधिकारी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed