फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   new ward make in sambhal

ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के प्रस्तावित वार्डों की सूची का प्रकाशन 30 दिसंबर को होगा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
new ward make in sambhal
संभल। त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनाव मार्च 2021 में हो सकते हैं। अभी तिथि तय नहीं हुई है लेकिन राजनीतिक दलों से लेकर प्रशासनिक स्तर तक से चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। सबसे पहले वार्डों का परिसीमन चल रहा है। अब वार्डों का पुनर्गठन होना है। इसमें ग्राम पंचायत के वार्डों का पुनर्गठन हो गया है। इसकी सूची विकास खंडों तक पहुंच गई है पर क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के वार्डों का पुनर्गठन चल रहा है। ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत के वार्डों की अनंतिम सूची 30 दिसंबर को प्रकाशित होगी।
विज्ञापन

संभल जिले में क्षेत्र पंचायत के वार्ड का गठन 2000 की आबादी पर होना है। अभी तक 673 वार्ड क्षेत्र पंचायत के हैं। करीब 200 वार्ड नए बनेंगे। जिला पंचायत के वार्ड का गठन 50,000 की आबादी पर होना है। अभी 27 वार्ड हैं। अब यह संख्या 33 या 34 हो सकती है। क्षेत्र पंचायत के 25 वार्ड को जोड़कर जिला पंचायत का एक वार्ड बनेगा। जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन ने बताया कि ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के वार्डों की अनंतिम सूची 30 दिसंबर को जारी होगी। प्रस्तावित वार्डों की सूची देखकर कोई भी व्यक्ति 4 जनवरी तक अपनी आपत्ति दाखिल कर सकता है। आपत्ति का निस्तारण पांच जनवरी से नौ जनवरी तक जिला स्तरीय समिति करेगी। वार्डों की अंतिम सूची का प्रकाशन 10 से 14 जनवरी तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed