फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   neja mela in sambhal

जुलूस निकालकर कोतवाली के सामने लगाई नेजा मेला की ढाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
neja mela in sambhal
संभल में कोतवाली के सामने नेजा मेला की ढाल लगाते नेजा कमेटी के लोग। - फोटो : SAMBHAL
संभल। धार्मिक नगर नेजा कमेटी के तत्वावधान में जलसे का आयोजन किया गया। परंपरागत मार्गों से जुलूस निकालकर संभल कोतवाली के सामने नेजा मेला का ढाल लगा दी गई। साथ ही कोरोना जैसी गंभीर बीमारी से बचने के लिए लोगों से स्वच्छता पर बल देने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

सय्यद सालार मसूद गाजी की याद में वर्षों की भांति इस वर्ष भी मोहल्ला चमन सराय चौक में जलसे का आयोजन किया गया। कारी कमाल ने कुरान करीम की तिलावत से जलसे की शुरूआत की। धार्मिक नगर नेजा कमेटी के अध्यक्ष शाहिद हुसैन मसूदी ने कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया। चौधरी शरफ अली ने सय्यद सालार मसूद गाजी के जीवन पर प्रकाश डाला। बुजुर्गों के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। जलसे के बाद चमन सराय से जुलूस शुरू हुआ, जो मोहल्ला दरीबा होते हुए संभल कोतवाली के सामने पहुंचा। यहां पर धार्मिक स्थान पर नेजा मेला की ढाल गाढ़ी गई।
विज्ञापन

नेजा मेला का आगाज किया गया। नेजा मेला लगने के क्रम में 24 मार्च को शहवाजपुर सूरा नगला, 25 मार्च को संभल नगर पालिका परिषद के मैदान में और 26 मार्च को हसनपुर रोड स्थित बादल गुबंद पर मेला लगेगा। अध्यक्षता मोहम्मद असलम मसूदी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed