फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Neither a chest physician nor a cardiologist is available at the district hospital...patients are upset.

Sambhal News: जिला अस्पताल में न चेस्ट फिजिशियन और न कार्डियोलॉजिस्ट... मरीज परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Neither a chest physician nor a cardiologist is available at the district hospital...patients are upset.
संभल। जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। अस्पताल में चेस्ट फिजिशियन और कॉर्डियोलॉजिस्ट की तैनाती भी नहीं है। डॉक्टरों के 23 पदों के सापेक्ष महज 10 पर ही डॉक्टर है। विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं होने के कारण मरीजों को रेफर करना मजबूरी बन गया है। कार्यवाहक सीएमएस का कहना है कि डॉक्टरों की तैनाती के लिए शासन से कई बार पत्राचार किया जा चुका है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में शहर के साथ-साथ देहात के मरीज भी इलाज के लिए पहुंचते हैं। हर दिन करीब 1000 मरीजों की ओपीडी होती है। मरीज इलाज की उम्मीद में आते हैं लेकिन कई विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं होने के कारण मरीजों को परेशानी होती है। डॉक्टरों की तैनाती की बात की जाए तो पुरुष इकाई में चेस्ट फिजिशियन, स्किन/एसटीडी, कॉर्डियोलॉजिस्ट, एनेस्थेटिस्ट, ईएनटी और ईएमओ नहीं हैं। इन पदों पर डॉक्टर नहीं होने की वजह से मरीज परेशान रहते हैं।
विज्ञापन

महिला इकाई में मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका, अधीक्षिका एवं प्रभारी भंडार के पद खाली हैं। स्त्री रोग विशेषज्ञ और ईएमओ की तैनाती नहीं है। ओपीडी करने वाले डॉक्टर दूसरी बीमारियों से पीड़ित मरीजों को देखते जरूर हैं लेकिन उन्हें मुरादाबाद, मेरठ और अलीगढ़ रेफर कर दिया जाता है। ऐसे हालात में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती नहीं होने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इलाज के लिए मरीजों की समय के साथ ही रुपये की बर्बादी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
डॉक्टरों के तैनाती के लिए हर महीने शासन से पत्राचार किया जा रहा है। अगर डॉक्टरों की तैनाती हो गई तो मरीजों को और सहूलियत मिल जाएगी।
-डॉ. राजेंद्र सैनी, कार्यवाहक सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed