{"_id":"679bda9655ca31ac9b09670a","slug":"neighbours-accused-of-assault-and-arson-sambhal-news-c-204-1-chn1001-117234-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पड़ोसियों पर लगाया मारपीट और आग लगाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पड़ोसियों पर लगाया मारपीट और आग लगाने का आरोप
Fri, 31 Jan 2025 01:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 31 Jan 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
जुनावई। थाना क्षेत्र के गांव कादराबाद निवासी महिला कमला और उसकी पुत्रवधू सरोज ने पुलिस को तहरीर देकर कुछ लोगों पर मारपीट करने और घर में घुसकर आग लगाने का आरोप लगाया है।
कमला ने बताया कि उसका बेटा 29 जनवरी को गांव की ही एक युवती को अपने साथ लेकर चला गया था। बृहस्पतिवार सुबह कुछ लोग महिला के घर आए और बाइक से युवक व युवती की तलाश करने के लिए साथ ले गए। रास्ते में कादराबाद पुलिया के पास दोनों व्यक्तियों ने महिला के साथ मारपीट की। वहीं महिला की पुत्रवधू सरोज ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम चार बजे करीब उसके घर पर गांव के ही वही लोग अन्य व्यक्तियों के साथ आए और उन्होंने घर में आग लगा दी। जिससे घरेलू सामान के साथ- साथ महिला भी झुलस गई। महिला के शोर मचाने पर चारों व्यक्ति महिला को जान से मारने की धमकी देकर चले गए।