{"_id":"60ce3ede8ebc3e325868d2a4","slug":"neighbor-raped-a-five-year-old-child-sambhal-news-mbd392828188","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच वर्षीय मासूम के साथ पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म, पिता ने नहीं दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच वर्षीय मासूम के साथ पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म, पिता ने नहीं दी तहरीर
विज्ञापन
संभल। पांच साल की बच्ची के परिजनों ने पड़ोस के एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि घर के बाहर खेल रही पांच वर्षीय मासूम को मोहल्ला निवासी युवक बहला फुसलाकर कर अपने साथ ले गया और अपने घर की दूसरी मंजिल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। बदहवास हालत में घर लौटी मासूम ने घटना की परिजनों को दी। परिजन आरोपी के घर पहुंचे तो वह भाग गया।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसको तलाश भी किया, लेकिन वह नहीं मिला। अभी इस संबंध में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। शुक्रवार की शाम करीब सात बजे कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति की पांच वर्षीय मासूम घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान मोहल्ला निवासी युवक बच्ची को बहला फुसलाकर अपने घर घर ले गया। आरोपी के परिजन घर के पहली मंजिल पर रहते हैं। आरोपी मासूम को दूसरी मंजिल पर ले गया और दुष्कर्म किया। घटना के बाद किसी तरह घर पहुुुंची मासूम ने परिजनों को घटना बताई।
पीड़ित पिता ने इस मामले में पुलिस को सूचना दी है लेकिन कार्रवाई के लिए लिखित तहरीर नहीं दी है। कोतवाल विकास सक्सेना का कहना है कि दो पक्षों में विवाद हुआ था। उसकी सूचना पर पुलिस पहुंची थी लेकिन दुष्कर्म की घटना की जानकारी नहीं है। इस संबंध में अभी तहरीर नहीं मिली है। वहीं सूत्रों का कहना है कि इस मामले में समझौते की कोशिश चल रही है। लोगों में गुस्सा है और आरोपी शनिवार को भी घर नहीं आया है।