फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Negligence will not be tolerated in the development of aspirational block: DM

आकांक्षी ब्लॉक के विकास में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीएम

Sun, 25 Aug 2024 04:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 25 Aug 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
Negligence will not be tolerated in the development of aspirational block: DM
संभल। असमोली ब्लॉक सभागार में शनिवार को डीएम डॉ. राजेंद्र पैन्सिया की अध्यक्षता में नीति आयोग के ब्लॉक खंड कार्यक्रम के छह इंडीकेटर पर बैठक हुई। इसमें स्वास्थ विभाग, आईसीडीएस विभाग के चार इंडिकेटर पर चर्चा की गई। साथ ही कृषि विभाग, आजीविका मिशन के इंडिकेटर पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के मुख्यता तीन इंडिकेटर- प्रथम तिमाही में गर्भवती महिलाओं का शत प्रतिशत पंजीकरण, 30 वर्ष से अधिक उम्र के सभी पुरूष और महिलाओं की डायबिटीज व रक्तचाप की निशुल्क जांच की जाए। बाल विकास विभाग को सभी गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण एवं उनका पोषण ट्रैकर पर पंजीकरण का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि सुनिश्चित किया जाए कि डेटा सटीक, त्रुटिरहित और सही स्थिति को परिलक्षित करता हो। यही नहीं, आकांक्षात्मक ब्लॉक के सामाजिक, आर्थिक सुधार के लिए विशिष्ट प्रयास किए जाएं। विशेषकर स्वास्थ्य और पोषण, शिक्षा, कृषि और जल संसाधन, वित्तीय समावेशन, कौशल विकास और आधारभूत संरचना के विविध मानकों पर असमोली विकास खंड में विकास के प्रयास किए जाएं। इसमें किसी प्रकार की कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर सीडीओ गोरखनाथ भट्ट, सीएमओ डॉ. तरन्नुम रजा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विश्वास अग्रवाल, डीपीएम संजीव राठौर, जिला कार्यक्रम अधिकारी महेश कुमार, सीडीपीओ रचना यादव आदि रहे।
विज्ञापन



गुन्नौर ब्लॉक में भी हुई बैठक

गुन्नौर। जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैन्सिया की अध्यक्षता में शनिवार को नीति आयोग के ब्लॉक खंड कार्यक्रम के छह इंडीकेटर पर गुन्नौर ब्लॉक में भी बैठक हुई। जिसमें डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के मुख्यता तीन इंडिकेटर- प्रथम तिमाही में गर्भवती महिलाओं का शत प्रतिशत पंजीकरण, 30 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुष और महिलाओं की डायबिटीज व रक्तचाप की निशुल्क जांच की जाए। उन्होंने बाल विकास विभाग के एक इंडिकेटर गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण एवं उनका पोषण ट्रैकर पर पंजीकरण किए जाने निर्देश दिए। डीएम ने आकांक्षात्मक विकास खंड के सभी इंडिकेटर पर 15 सितंबर तक शतप्रतिशत लक्ष्य पूरा करने निर्देश दिए। कहा कि सुनिश्चित किया जाए कि डेटा सटीक, त्रुटिरहित और सही स्थिति को परिलक्षित करता हो। यही नहीं, आकांक्षात्मक ब्लॉक के सामाजिक, आर्थिक सुधार के लिए विशिष्ट प्रयास किए जाएं। विशेषकर स्वास्थ्य और पोषण, शिक्षा, कृषि और जल संसाधन, वित्तीय समावेशन, कौशल विकास और आधारभूत संरचना के विविध मानकों पर विकास के प्रयास किए जाएं। इसमें किसी प्रकार की कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान सीडीओ गोरखनाथ भट्ट, सीएमओ डॉ. तरन्नुम रजा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed