{"_id":"5a8c86014f1c1ba4268bb5e2","slug":"neerav-modi-will-be-behind-the-bars-as-soon-as-possible","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे नीरव मोदी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे नीरव मोदी’
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Wed, 21 Feb 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश मंत्री डा.योगेंद्र पाल सिंह।
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला संभल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री डा. वाईपी सिंह ने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक का घोटाला सरकार का घोटाला नहीं है। घोटाला पंजाब नेशनल बैंक के सिस्टम में खामी की वजह से हुआ है। जो लोग नीरव मोदी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से जोड़ना चाहते हैं। उन्हें बताना चाहते हैं कि नीरव मोदी प्रधानमंत्री के किसी कार्यक्रम या व्यवस्था में नहीं रहे। जल्द ही नीरव मोदी जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे।
भाजपा के प्रदेश मंत्री डा. वाईपी सिंह मंगलवार को संभल के मोहल्ला दुर्गा कालोनी में भाजपा की प्रांतीय परिषद के सदस्य विनय गुप्ता के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नौ-दस महीने में सरकार बने हुए हो गए। एक भी भ्रष्टाचार का मुद्दा हमारे किसी मंत्री या कैबिनेट के ऊपर नहीं है। भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था दुरुस्त हुई है।
डा. वाईपी सिंह ने प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के बजट से होने वाले फायदे गिनाए। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए जैविक खेती को बढ़ावा दिया गया है। बुनियादी ढांचे में बिजली, पानी और सड़कों के लिए बजट में बड़ा प्राविधान किया गया है। उत्तर प्रदेश में 100 आयुर्वेदिक अस्पताल बनेंगे। निर्धन लोगों की बेटियों की शादी, दिव्यांगों और नौजवानों को रोजगार के लिए भी कदम उठे हैं। सरकार ने मिड डे मील के तहत खाने के साथ ही फल देने का प्रावधान किया है। प्रदेश मंत्री ने कई और बिंदुओं पर चर्चा करते हुए सरकार के बजट को किसानों, शिक्षा, निर्धन, गरीब, बेरोजगार को आगे बढ़ाने वाला बताया। उन्होंने कहा कि सरकार ने जमीनी स्तर तक हकीकत बयां करने के लिए बजट में हुए प्रावधानों की जानकारी देने को कहा है। प्रदेश मंत्री ने केंद्र सरकार के बजट की जानकारी भी दी।