{"_id":"6a0e1c712ce8487ab8089815","slug":"nearly-two-dozen-people-have-been-booked-for-creating-a-ruckus-at-a-crossroads-with-a-farmers-body-sambhal-news-c-204-1-chn1003-129434-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: किसान का शव लेकर चौराहे पर हंगामा करने में करीब दो दर्जन पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: किसान का शव लेकर चौराहे पर हंगामा करने में करीब दो दर्जन पर रिपोर्ट
Thu, 21 May 2026 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 21 May 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
जुनावई। थाना क्षेत्र में दो दिन पहले नदी से बालू लेने गए किसान की मौत के बाद शव वाहन को सड़क पर रोककर जाम लगाकर हंगामा करने के मामले में थाना पुलिस ने पीड़ित पक्ष के 21 नामजद और बीस से पच्चीस अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के ग्राम अहरोला नवाजी के रहने वाले किसान विनेश कुमार दो दिन पहले नदी से ट्रैक्टर ट्रॉली में बालू लेने के लिए गया था, जिसकी रास्ते में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिवार के लोगों ने बालू खनन कराने वाले ठेकेदार के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की, जिस पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। मंगलवार की शाम शव आने से पहले ही अहरोला नवाजी एवं आस-पड़ोस के दर्जनों महिला एवं पुरुष काशीपुर अहरोला चौराहे पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। यहां काशीपुर चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार के अनुसार उन्होंने लोगों को समझाकर रास्ते से हटाने का प्रयास किया, लेकिन गुस्साए लोगों ने पुलिस के साथ ही गाली गलौज शुरू कर दी। कुछ देर बाद शव वाहन भी पहुंच गया और उसे रास्ते में ही खड़ा कर दिया गया, जिससे जाम की स्थिति पैदा हो गई थी। इसके बाद उच्च अधिकारियों के आदेश पर बबराला एवं जुनावई तथा पुलिस लाइन से पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी धीरज सिंह एवं नायाब तहसीलदार अनुज कुमार ने भी भीड़ को समझाकर रास्ते से हटने को कहा, लेकिन कुछ लोग नहीं माने और जिद पर अड़े रहे। बाद में आरोपियों एवं मृतक परिवार में समझौता होने के बाद ही देर शाम रास्ते से हटे और शव का अंतिम संस्कार किया गया।
इसको लेकर सब इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार की शिकायत पर अहरोला नवाजी के रहने वाले राजेंद्र सिंह, अशोक कुमार, जीतपाल, नेम सिंह, श्याम सिंह, सुम्मेरी, सुरेंद्र सिंह, सतीश गौतम, वीरेश कुमार, यशपाल, अहरोला नौआवाद के रहने वाले ओमपाल सिंह, रजनेश कुमार, राहुल, काशीपुर गांव के रहने वाले ओमपाल सिंह अमरपाल सिंह, नेत्रपाल सिंह, सुधीर कुमार, करणपाल, तथा मणिकावली के रहने वाले कुमारपाल उर्फ लखपत सिंह आदि 21 के खिलाफ नामजद और बीस से पच्चीस लोगों के खिलाफ भीड़ एकत्र कर गाली गलौज एवं अपमानित करने, लोगों को उकसाने, सामान्य तरीके से दंगा करने, सार्वजनिक रास्ते में रुकावट पैदा करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।