फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   nashe ki halat me darooga ka vedio hua viral

नशे की हालत में दरोगा का वीडियो हुआ वायरल

Sun, 12 Nov 2017 01:43 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Sun, 12 Nov 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
nashe ki halat me darooga ka vedio hua viral
UP Police
वीडियो वायरल होने की वजह से एक बार फिर खाकी सुर्खियों में आई है। इस बार नशे की हालत में एक दरोगा का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो सोशल मीडिया पर घूम रहा है। हालांकि वीडियो लगभग पंद्रह दिन पहले का बताया जा रहा है मगर हर तरफ चर्चा का माहौल है। लोग अफसरों से दरोगा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


भले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुलिस महकमे को साफ सुथरी छवि बनाने के निर्देश दे चुके हैं मगर कुछ पुलिस कर्मियों की वजह से इसका पालन होता नहीं दिख रहा। संभल में पहले रिश्वत के आरोप के वीडियो वायरल होने से खाकी की काफी फजीहत हो चुकी है। अब फिर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो लगभग पंद्रह दिन पहले का बताया जा रहा है और दरोगा के दूसरे जिले का होने की चर्चा है। शहर के ढाबे के बाहर दरोगा नशे की हालत में दिख रहा है।
विज्ञापन


लोग दरोगा को संभाल रहे हैं लेकिन उसकी ऐसी हालत नहीं है कि अपने पैरों पर सही से खड़ा हो सके। इस बीच एक होमगार्ड वहां बाइक से पहुंचा है। इसके बाद लोग दरोगा को जैसे-तैसे बाइक पर बैठा रहे हैं। दरोगा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो को लोग देख चुके हैं और खाकी के बारे में चर्चा कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed