{"_id":"5a23059b4f1c1b7a548c0ba8","slug":"nale-me-girkar-bacchi-ki-mout","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में गिरी मासूम की डूबकर मौत, परिवार में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में गिरी मासूम की डूबकर मौत, परिवार में कोहराम
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Sun, 03 Dec 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
सरायतरीन के मोहल्ला कोटला मे इस नाले में गिरकर हुई थी मासूम की मौत।
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला संभल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हयातनगर थाना क्षेत्र में घर से निकली पांच साल की मासूम नाले में गिर गई। मासूम की डूबकर मौत हो गई। हादसे की जानकारी आधे घंटे बाद हो सकी। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी। रात में शव दफन करने की तैयारी चल रही थी।
सरायतरीन के मोहल्ला कोटला नई बस्ती निवासी अकरम वाहन चालक है। अकरम की पांच साल की बेटी अली सबा ने शनिवार दोपहर दो बजे मां रूबीना ने परचून की दुकान से चीज जाने के लिए दस रुपये लिए। इसके बाद रूबीना ने मोहल्ले की परचून दुकान का रुख कर लिया। गली के बाहर एक नाला है। निकलते वक्त अली सबा का पैर फिसल गया और नाले में गिर गई। चूंकि नाला गहरा था ऐसे में मासूम प्रयास के बावजूद बाहर नहीं निकल सकी। आधे घंटे के बाद मोहल्ले का अमान वहां से निकला। उसकी नजर नाले की तरफ गई तो हाथ नजर आया। अमान के शोर मचाने पर आसपास के लोग और अली सबा के परिजन पहुंच गए। लोगों ने अली सबा को नाले से बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौत से परिवारजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। आसपास के लोगों की भीड़ अकरम के घर पर जुटने लगी। अली सबा की मौत पर लोगों की आंखें नम हो गईं। मौत की खबर मिलने पर अकरम के रिश्तेदार भी पहुंचे लगे। रूबीना की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। रात के वक्त शव को दफन करने की तैयारी की जा रही थी।