{"_id":"629678be225ad73afc27cc64","slug":"nagar-panchayat-removed-encroachment-from-shops-beyond-jcb-chandausi-news-mbd429943370","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत ने जेसीबी से हटवाया दुकानों से आगे का अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत ने जेसीबी से हटवाया दुकानों से आगे का अतिक्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरौली/चंदौसी। नगर पंचायत नरौली में मंगलवार की दोपहर 12 बजे अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान जेसीबी से दुकानों से आगे नाले पर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया गया। कुछ लोगों ने अतिक्रमण हटाने का विरोध किया तो पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर चौकी पर ले गई।
मंगलवार को नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी भूपेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाकर अतिक्रमण को ध्वस्त कराया गया। इस दौरान जेसीबी से दुकानों के आगे नाले पर बने स्लेप, घरों के आगे किया अतिक्रमण को ध्वस्त कराया गया। तीन दिन पूर्व अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान अधिशासी अधिकारी ने लोगों व दुकानदारों को तीन दिन में स्वयं अतिक्रमण हटाने की बात कही थी। मंगलवार को मोहल्ला धीमर वाली पुलिया से प्रारंभ हुआ अभियान मोहल्ला पीपर वाला, मैन मार्केट, सब्जी मंडी, काजी टोला का चौराहा, भट्टी वाला बाग, जमुना तालाब तक अतिक्रमण ध्वस्त कराया गया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी ने लोगों को बताया कि शासन के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान कुछ लोगों ने अभियान का विरोध किया तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर चौकी ले गई। इस अवसर पर बनियाठेर थाना प्रभारी कर्मपाल सिंह, केपी सिंह, राजीव कुमार, चौकी इंचार्ज सतीश मोरल सहित काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।