{"_id":"5a075dda4f1c1b3c3d8b6c9d","slug":"naamaankan-sthal-per-aaptti-ko-lekar-do-paksh-bhede-sapa-neta-ke-bhi-kapde-fante","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन स्थल पर आपत्ति को लेकर दो पक्ष भिड़े, सपा नेता के भी कपड़े फटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन स्थल पर आपत्ति को लेकर दो पक्ष भिड़े, सपा नेता के भी कपड़े फटे
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
Updated Sun, 12 Nov 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय निकाय निर्वाचन-2017 के शनिवार को नामांकन प्रक्रिया के तहत जांच व आपत्ति दाखिल करने के दौरान वार्ड-14 की प्रत्याशी रेहाना की ओर से दूसरी प्रत्याशी फराह के खिलाफ आपत्ति दाखिल की गई थी लेकिन जांच प्रक्रिया के दौरान आपत्ति खारिज कर दी गई। इसे लेकर दोनों महिला प्रत्याशियों के परिजनों, समर्थकों के बीच नामांकन स्थल परिसर में जमकर मारपीट हुई। जिससे यहां अफरा तफरी मच गई। बमुश्किल पुलिस बल ने स्थिति को संभाला। दोनों पक्षों की तहरीरों पर 21 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
बताते हैंकि चंदौसी के वार्ड-14 में तीन प्रत्याशी हैं, शानू खान की पत्नी फराह व निवर्तमान सभासद इरफान कुरैशी की पत्नी रेहाना समेत तीन पर्चे भरे गए हैं। रेहाना की ओर से फराह खान के जाति प्रमाण पत्र को फर्जी बताते हुए तीन चार आपत्तियां लगाई लेकिन दूसरे पक्ष ने वास्तविक प्रमाण पत्र पेश कर दिया। अन्य आपत्तियों का भी जवाब दे दिया तो आपत्ति को खारिज कर दिया गया। नामांकन कक्ष से बाहर निकलने पर इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जो मारपीट में बदल गई। खूब गुत्थमगुत्था हो गई। मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया।
सपा नेता रियाजुल हसन के साथ मारपीट की गई, उनका कुर्ता भी फट गया। कुछ लोगों को चोटे भी आई हैं। पुलिस ने बमुश्किल दोनों पक्षों को रोका। अनाउल हसन की तहरीर पर फुरकान, इरफान पुत्रगण छोटे, रोहित, नोसिल, अरबाज, राहिल पुत्र फुरकान, नाजिम, भूरा पुत्र इरफान, मुजाहिद, जुनैद पुत्र शाहिद, शकील, रिजवान पुत्र रईस तथा दूसरे पक्ष के इरफान की तहरीर पर सपा नेता रियाजुल, शानू, मरगूब पुत्र शफीक खां, आशू, जीशान पुत्र मरगूब, राजा पुत्र रियाजुल, छोटे, नजाकत पुत्र वशीर, अनस पुत्र शहादत निवासी जाट कालोनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी रंजन कुमार शर्मा ने बताया कि आपत्ति खारिज होने के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों की तहरीरों पर एक दूसरे के खिलाफ एक राय होकर हमला कर मारपीट करने आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।