फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Mustard oil laden vehicle caught at night, left without action

रात को पकड़ी सरसों तेल से लदी गाड़ी बिना कार्रवाई के छोड़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Mustard oil laden vehicle caught at night, left without action
रात को पकड़ी सरसों तेल से लदी गाड़ी बिना कार्रवाई के छोड़ी
विज्ञापन

चंदौसी (संभल)। कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार की देरशाम संभल फाटक के पास से सरसों के तेल से भरी गाड़ी पकड़ ली और उसे मंडी समिति में पुलिस चौकी के पास खड़ा दिया। रात में किसी समय बिना कार्रवाई के पुलिस ने गाड़ी को छोड़ दिया है। हैरानी की बात यह है कि अब पुलिस मेंथा की कोई भी गाड़ी पकड़े जाने से इंकार कर रही है।
चंदौसी कोतवाली की पुलिस बृहस्पतिवार की देरशाम बाइपास रोड से सरसों के तेल से लदी गाड़ी पकड़ी थी। गाड़ी में सरसों का तेल के करीब चार ड्रम, पीपे और छोटी केन भरी हुई थी। गाड़ी चालक के पास सरसों के तेल की खरीद फरोख्त के कागज और वेबिल नहीं थे। पुलिस ने उसे संभल रोड पर रेलवे फाटक के पास से पकड़ लिया और थाने के बजाय मंडी समिति चौकी के पास लेकर जाकर खड़ी कर दी। पुलिस ने इस मामले की सूचना वाणिज्य कर विभाग को नहीं दी। साथ ही रात में मामला खुद ही रफा दफा कर गाड़ी को तेल सहित छोड़ दिया गया। शुक्रवार की मंडी समिति चौकी के बाहर गाड़ी दिखाई नहीं दी। रात में गाड़ी पकड़कर बिना कार्रवाई के छोड़ना दिन भर मंडी समिति व बाजार में चर्चा का विषय बना रहा। प्रभारी निरीक्षक वीपी गुप्ता का कहना है कि हमने कोई गाड़ी नहीं पकड़ी। मंडी समिति चौकी के बाहर सरसों के तेल से भरी गाड़ी खड़े होने के सवाल पर कन्नी काट गए। बोले- मुझे जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

बिना कागज के सरसों के तेल से भरी गाड़ी पकड़े जाने पर सेल टैक्स विभाग को सूचना देनी चाहिए थी। गाड़ी पकड़कर बिना कार्रवाई के छोड़ना गलत है। मैं स्वयं इस मामले को दिखवाऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनेश कुमार, सीओ चंदौसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed