{"_id":"6a272a7b1037a4fb2f0ed54a","slug":"muskan-club-wins-champion-cup-night-cricket-tournament-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-136329-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: मुस्कान क्लब ने जीता चैंपियन कप नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: मुस्कान क्लब ने जीता चैंपियन कप नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट
विज्ञापन
सिरसी। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम खेल मैदान पर चल रहे चैंपियन कप नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच सादात क्लब और मुस्कान क्लब के बीच खेला गया। इसमें मुस्कान क्लब ने छह विकेट से शानदार जीत दर्ज कर ट्राॅफी अपने नाम कर ली। दोनों टीमों को मुख्य अतिथि चेयरमैन कौसर अब्बास ने ट्राॅफी देकर सम्मानित किया।
रविवार की रात फाइनल मैच का मुकाबला सादात क्लब और मुस्कान क्लब के बीच खेला गया। सादात क्लब की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 9.1 ओवर में 42 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। सादात क्लब के चार बल्लेबाज केवल पांच रन पर ही आउट हो गए थे। सादात क्लब की ओर से शबी जाफरी ने नाबाद 14 रन बनाए बाकी कोई भी बल्लेबाज दो अंकों में नहीं पहुंच सका। मुस्कान क्लब के गेंदबाज जमाल अख्तर, जमा अब्बास और जोन ने तीन तीन विकेट लेकर स्कोर को नहीं बढ़ने दिया।
आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए मुस्कान क्लब ने 5.2 ओवर में ही छह विकेट से जीत दर्ज करके ट्राॅफी अपने नाम कर ली। मुस्कान क्लब के बल्लेबाज जमाल अख्तर ने नाबाद रहते हुए 28 रन बनाए। सादात क्लब के गेंदबाज अमान और रहीस अंसारी ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि चेयरमैन कौसर अब्बास ने दोनों टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज जमाल अख्तर रहे। अंपायर की भूमिका शारिक और कबीर ने निभाई। कमेंट्री ताहिर अख्तर और ताज अली ने की। स्कोरर जरी अब्बास रहे। फाइनल मैच में बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।