फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   musalmano ke upesha

‘मुलायम-अखिलेश राज में मुसलमानों की उपेक्षा’

Wed, 08 Feb 2017 01:56 AM IST
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे Updated Wed, 08 Feb 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
musalmano ke upesha
संभल के नगर पालिका मैदान में संबोधित करते एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदउद्दीन औवेसी। - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने दोनों पर तीखे वार किए। उनका कहना था कि मुलायम और अखिलेश के राज में नौकरियां मिलीं तो यादवों को, सांसद बनाया गया तो परिवार के सदस्यों को, मुसलमानों की उपेक्षा की गई। उन्होंने अखिलेश यादव का नाम लेकर दस सवाल उठाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि  अगर अखिलेश यादव मेरे सवालों का जवाब देंगे तो मैं 13 फरवरी को संभल की सरजमीं पर आकर उसका जवाब दूंगा। मुस्लिमों के विकास और पिछड़ेपन का जिक्र हुए उन्होंने सीएम अखिलेश यादव को खुला चैलेंज किया। उन्होंने कहा कि-मैं हवाई फायरिंग नहीं करूंगा, रिकार्ड के साथ मुख्यमंत्री से बहस करूंगा। इसके तत्काल बाद ही वह बोले- मेरी जबान का सामना तो मोदी भी नहीं कर सके, अखिलेश तुम क्या करोगे।
विज्ञापन



संभल  में नगर पालिका के मैदान में मंगलवार को एआईएमआईएम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदउद्दीन ओवैसी ने संभल विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क को मजबूत करने के  लिए जनसभा को संबोधित किया। उनके निशाने पर पीएम और सीएम के साथ स्थानीय कैनिबेट मंत्री भी रहे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 12 फरवरी को संभल आ रहे हैं। लेकिन संभल आने से पहले अखिलेश यादव मेरे दस सवालों का जवाब देते हैं तो वह 13 फरवरी को एक बार फिर संभल आकर जबाव दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पूरे प्रदेश में कहते फिर रहे हैं कि हमने विकास कराया। तो पहले वह यह बताएं कि उन्होंने संभल में कौन सा विकास कराया। सैफई में जब पशु बीमार होते हैं तो उनका उपचार करने के लिए लंदन से डाक्टर आते हैं लेकिन संभल में लोगों का इलाज करने के लिए भी डाक्टर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सपा को चुनाव के समय ही मुस्लिमों की याद आती है। उन्होंने 50 हजार करोड़ से अधिक का बजट पेश किया लेकिन अल्पसंख्यकों को उसमें एक प्रतिशत भी नहीं दिया गया। प्रदेश में 3 लाख 65 हजार पुलिसकर्मियों की जरूरत है लेकिन इस समय मात्र 1 लाख 65 हजार पुलिसकर्मी काम कर रहे हैं।



 जब प्रदेश में पुलिसकर्मियों की कमी है तो उन्होंने मुस्लिम युवाओं को रोजगार क्यों नहीं दिया। उन्होंने कहा कि जब डा. शफीकुर्रहमान बर्क के सांसद बनने का नंबर था तो उनकी सरकार के मंत्री ने चुनाव हरवा दिया। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव के समय सपा ने मुस्लिमों को 18 प्रतिशत आरक्षण देने का वादा किया लेकिन पांच साल में भी वह पूरा नहीं हुआ है। अब कहते है कि आरक्षण देने के लिए संविधान में परिवर्तन की जरूरत है लेकिन हम भी संविधान जानते हैं, आरक्षण देने के लिए संविधान बदलने की जरूरत नहीं है। थानों मेें रिश्तेदारों को रखा गया है। अखिलेश कहते हैं कि एआईएमआईएम 6-7 प्रत्याशी जिता लेगी तो क्या करेगी? लेकिन उन्हें यह नहीं पता की जो काम वह पूर्ण बहुुमत की सरकार में नहीं कर सके वह काम हम 6-7 विधायकों के साथ ही कर देंगे। उन्होंने अपने पूरे भाषण में सीएम अखिलेश यादव और स्थानीय कैबिनेट मंत्री पर ही निशाना साधा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed