{"_id":"6095882b8ebc3ec36a604687","slug":"murder-of-woman-in-sambhal-sambhal-news-mbd3884211151","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की पीटकर हत्या करने का आरोप, पुलिस ने पांच के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की पीटकर हत्या करने का आरोप, पुलिस ने पांच के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन
रजपुरा/संभल। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सहदलनपुर में महिला का शव घर के कमरे में पड़ा मिला। इसकी जानकारी महिला के मायके वालों को हुई तो मौके पर पहुंच गए। महिला के शरीर से खून बहता मिला और चोटों के निशान दिखाई दिए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली गुन्नौर के गांव असदपुर निवासी हरि सिंह का आरोप है कि उसकी बहन मोटी (35) की शादी 14 वर्ष पहले गांव सिंहदलनपुर निवासी सतेंद्र के साथ हुई थी। कुछ समय से ससुराल वाले परेशान कर रहे थे। गुरुवार को सूचना मिली की उसकी बहन के साथ मारपीट की गई है। जब मौके पर पहुंचे तो उसकी बहन का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। बहन का पति व उसके परिजन भागे हुए थे।
बताया कि उसकी बहन के शरीर पर मारपीट के निशान हैं और खून भी बह रहा है। चाकू से भी हमला किया गया है। जिसमें उसकी बहन की जान चली गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और तहरीर के आधार पर पति सतेंद्र, सास अंगूरी, ससुर महेश, रामखिलाड़ी और जीतपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।