फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Murder of married woman for dowry, case against four including husband

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, पति सहित चार पर केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Murder of married woman for dowry, case against four including husband
कुढ़फतेहगढ़ (संभल)। थाना क्षेत्र के गांव शहबाजपुर में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या कर दी। शव मायके वालों को कमरे में मिला। आरोपी मौके से फरार हैं। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित चार ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

जिला बरेली के थाना अलीगढ़ के गांव गोटिया राजपुर कला निवासी धीरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी अनुराधा (21) की शादी तीन साल पहले थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव शहबाजपुर निवासी अर्जुन सिंह के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालियां दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। शनिवार की रात बेटी के देवर ने फोन कर उसकी मौत की सूचना दी। वह रविवार की सुबह बेटी के मायके पहुंचे तो ससुरालियां मौके से गायब थे। शव कमरे में पड़ा था।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहरीर में विवाहिता के पिता ने कहा कि ससुरालियां शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित करते थे तथा बुलेट की मांग करते थे। ननद व सास पहले भी कई बार उनकी बेटी को मारने की साजिश कर चुकी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पति अर्जुन, देवर सोनू सिंह, ननद ममता, सास भगवान देवी के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाहिता के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। मायके वालों की तहरीर पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। ससुरालियां मौके से फरार हैं उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है।
रविंद्र कुुमार राठी, प्रभारी निरीक्षक, कुढ़फतेहगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed