फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Murder of married woman by poisoning her for dowry, report against five

Sambhal News: दहेज के लिए विवाहिता की जहर देकर हत्या, पांच के खिलाफ रिपोर्ट

Mon, 27 Apr 2026 01:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 27 Apr 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Murder of married woman by poisoning her for dowry, report against five
गुन्नौर। अकबरपुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कैला देवी थाना क्षेत्र के ग्राम केलमूड़ी निवासी सत्यपाल ने तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री रेनू का विवाह 25 मई 2025 को अकबरपुर निवासी कृष्ण सिंह के साथ किया था। विवाह में अपनी हैसियत के अनुसार मोटरसाइकिल, नगदी और घरेलू सामान दिया गया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति कृष्ण, सास गेंदा देवी और देवर कन्हैया सहित अन्य ससुरालीजन दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग को लेकर रेनू को प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन

बताया गया कि करीब एक माह पूर्व भी रेनू के साथ मारपीट की गई थी, जिसके बाद समझौता हो गया था। 19 अप्रैल को उसका पति उसे वापस ससुराल ले गया, जहां फिर से प्रताड़ना शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि 25 अप्रैल की दोपहर ससुराल पक्ष के लोगों ने रेनू को जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और बाद में उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने इस मामले में अकबरपुर निवासी पति कृष्ण, सास गेंदा देवी, देवर कन्हैया, फलतेपुर निवासी वीरेश तथा बंदरखेड़ा निवासी एक अन्य रिश्तेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed