फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   murder in sambhal

ट्रक चालक ने दरोगा को कुचलकर मार डाला

Wed, 02 Mar 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी Updated Wed, 02 Mar 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
murder in sambhal
नरौरा बैराज से चंदौसी-अलीगढ़ हाईवे पर मांस कारोबारियों के आवागमन के चलते सोमवार की मध्यरात्रि को वज्र वाहन के साथ गश्त कर रहे दरोगा (एचसीपी) ने एक कैंटर (बड़ा ट्रक) को रुकने का इशारा किया तो बेखौफ चालक ने स्पीड बढ़ाते हुए कैंटर को दरोगा के ऊपर चढ़ा दिया। उसे कुचलकर भागने लगा।
विज्ञापन



वज्रवाहन में बैठे कांस्टेबल व होमगार्ड ने पीछा किया तो चालक कैंटर को गुन्नौर में छोड़कर भाग गया। क्लीनर को पकड़ लिया गया है। पशु तस्करी को रोकने के लिए गुन्नौर कोतवाली में तैनात एचसीपी लाजपत सिंह (55) पुत्र सोहन पाल सिंह निवासी रेहड़ बेहलावाला थाना रेहड़ जिला बिजनौर वज्रवाहन लेकर रात्रि में चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन



रात्रि करीब 12.45 बजे गश्ती दल चंदौसी-अलीगढ़ हाईवे पर नरौरा बैराज बैरियर चौकी पर था, तभी आगरा की ओर से खाली कैंटर आ रहा था। गोवंशीय पशु होने के शक में दरोगा लाजपत सिंह ने कैंटर को रुकने का इशारा किया। कांस्टेबल व होमगार्ड पीछे ट्रक के डाले पर चढ़ने की कोशिश करने लगे, लेकिन इसी बीच चालक ने अचानक स्पीड तेज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सामने खड़े दरोगा लाजपत सिंह को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। बैरियर तोड़ते हुए चालक कैंटर लेकर भाग गया। कांस्टेबल व होमगार्ड ने शीघ्रता से घायल दरोगा को अपने वाहन पर लिटाकर ट्रक का पीछा किया। गुन्नौर में चालक कैंटर को छोड़कर भाग गया लेकिन क्लीनर को पुलिस ने पकड़ लिया।



दरोगा का राजकीय चिकित्सालय ले गए लेकिन उन्हें डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कोतवाली प्रभारी राजवीर सिंह यादव व परिजन पहुंच गए। लेकिन मंगलवार सुबह को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया लेकिन किसी उच्चाधिकारी ने मौके पर जाने की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed