{"_id":"933f7f274ee8f912e3f4d0d6eae4b2a6","slug":"murder-in-sambhal-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनारी में महिला की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनारी में महिला की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Mon, 26 Oct 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र में रविवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई कहासुनी के बाद के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक महिला के गोली लग गई इलाज के लिए ले जाते समय महिला की मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। गांव में एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
थाना क्षेत्र के गांव बंदरई कमालगढ़ में प्रमोद कुमार पुत्र अर्जन सिंह व वीरेश में पिछले डेढ़ माह से खेत की मेड़ को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार की शाम को प्रमोद कुमार अपने खेत से बजारा निकाल कर घर लाया था। जिसे वह ट्राली से उतार रहा था।
तभी वीरेश के पक्ष के धमली उर्फ जशपाल पुत्र सुखराम ने अपने साथियों के साथ प्रमोद के घर पर हमला बोलकर फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें प्रमोद की मां बतासो देवी (45) के पेट में गोली लग गई। अचानक हुई फायरिंग से गांव में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
परिजनों गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए बहजोई के सरकारी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। और शव को लेकर थाने आ गए। वहीं घटना के बाद गांव में तनाव बढ़ते देख भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।
पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पंचनामा भर दिया है जिसे पोस्टमार्टम के लिए बदायूं भिजवाया जा रहा है। वहीं पुलिस के मुताबिक आरोपी धमली गुंडा एक्ट में पहले से निरुद्ध किया जा चुका है। काफी दिन से गांव से फरार चल रहा था। वह रविवार को ही अपने साथियों के साथ गांव पहुंचा था।