फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   murder for golgappe in sambhal bahjoi

गोल गप्पे के रुपये मांगने पर युवक को गोली से उड़ाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
murder for golgappe in sambhal bahjoi
बहजोई के गांव नगलिया कठैर में घटनास्थल पर खड़ा मृतक तेजपाल का गोलगप्पे का ठेला। - फोटो : CHANDAUSI
बहजोई (संभल)। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव नगलिया कठेर में बुधवार को शाम करीब पौने पांच बजे गोल गप्पे का ठेला लगाने वाले युवक को पड़ोसी युवक ने देशी तमंचे से गोली मार दी। मौके पर उसकी मौत हो गई। पड़ोसी युवक ने गोल गप्पे खाए और जब ठेले वाले ने इसके पैसे मांगे तो उसने पैसे देने से इनकार दिया। इसी पर विवाद हुआ। कहासुनी हुई और इसके बाद कुछ ही पल में देखते देखते पड़ोसी युवक ने ठेले वाले की कनपटी पर गोली मार दी।
विज्ञापन

इसके बाद गांव में दहशत भरा माहौल बन गया क्योंकि पड़ोसी युवक अपने हाथ में तमंचा लहराते हुए मौके से भागा। एक युवक ने पूरी घटना अपनी आंखों से देखी है और साहस दिखाकर उसने करीब एक किलोमीटर तक पीछा किया पर हत्या करके भागे युवक ने गोली मारने की धमकी देकर उसे पीछे लौटने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद हमलावर युवक भाग गया। पुलिस अभी उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

बहजोई थाना क्षेत्र के गांव नगलिया कठेर गांव में तेजपाल (36) गोल-गप्पे और पानी-पूरी बेचने का काम करता है। उसका पड़ोसी युवक श्योराज सब्जी का ठेला लगाता है। दोनों के घर पचास मीटर के दायरे में हैं। तेजपाल बुधवार को शाम अपने घर से गोल गप्पे का ठेला लेकर निकला और करीब पौने पांच बजे उसने ठेले को श्योराज के घर से करीब दस मीटर दूरी पर लगा दिया। इसके बाद वह गोल गप्पे बेचने लगा। श्योराज और उसके परिजनों ने गोल गप्पे खाए। लेकिन जब तेजपाल ने गोल गप्पे के पैसे मांगे तो उसने देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेजपाल के भाई जोगेंद्र ने बताया कि इससे पहले भी कई बार श्योराज गोल गप्पे खा चुका था और उसके पैसे नहीं दिए थे। उनके भाई ने पिछले पैसों के साथ आज के पैसे भी मांगे थे जिस पर विवाद हुआ और इसमें ही उसके भाई को श्योराज ने गोली मार दी। भाई की मौके पर ही मौत हो गई। उसने तत्काल पुलिस को इत्तिला दी। पुलिस पहुंची लेकिन तब तक आरोपी भाग चुका था।

हत्या के तत्काल बाद गांव के एक युवक ने आरोपी किया था लेकिन उसे गोली मारने की धमकी देकर वापस कर दिया। इसके बाद पूरे गांव मे कोहराम मच गया। पत्नी और भाई मौके पर पहुंचे तो सदमा खाकर गिर गए। जबकि पड़ोसी भी एकत्र हो गए। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल, सीओ अशोक कुमार और इंस्पेक्टर रविंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली। देसी तमंचे से गोली मारने की जानकारी सामने आई है। आरोपी युवक के घर दबिश दी पर वह हाथ नहीं आया उसके घर पर भी कोई नहीं मिला। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि पैसे मांगने पर विवाद हुआ और इसी विवाद में गोली मारी गई है। पुलिस अब आरोपी युवक को तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed