{"_id":"5d828b6c8ebc3e01830a1023","slug":"murder-for-dowry-of-woman-chandausi-news-mbd322660657","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटका मिला महिला का शव, दहेज हत्या में पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटका मिला महिला का शव, दहेज हत्या में पति गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुन्नौर/चंदौसी। कोतवाली गुन्नौर क्षेत्र के नगलिया देवी गांव में मंगलवार की रात एक विवाहिता का शव फंदे पर घर में ही छत के कुंडे से लटका मिला। मोहल्ले वालों ने मायके वालों को सूचना दी तो देर रात पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं मायके वालों ने पति पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है।
हयात नगर थाना क्षेत्र के करछली गांव निवासी चंद्रकेश की बेटी राम बेटी की शादी डेढ़ साल पहले गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के वीरेश कुमार के साथ हुई थी। उसकी एक आठ माह की बेटी भी है। बताते हैं कि वीरेश अक्सर रामबेटी के साथ मारपीट करता था। दहेज कम लाने का ताना देता था। महीनेभर पहले वीरेश ने मारपीट कर राम बेटी का सिर फोड़ दिया था। 17 सितंबर की रात को नगलिया देवी गांव के एक व्यक्ति ने मृतका के पिता चंद्रकेश को फोन पर सूचना दी कि उसकी बेटी फंदे पर लटकी है। उसके पति ने ही उसे मारकर आत्महत्या की शक्ल देने की कोशिश की है।
मायके वाले देर रात पहुंचे तो राम बेटी के शव को उतारा गया। पुलिस बुलाया तो शव को कब्जे में लेकर पुलिस कोतवाली ले गई। जहां से उसे बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के भाई बाबू ने आरोप लगाया कि दहेज के लिए उसकी बहन रामबेटी की हत्या की गई है, उसके पति ने ही उसे मारकर फंदे पर लटकाया है। इस पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करके पति वीरेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।