{"_id":"5eee59308ebc3e43001f57cd","slug":"murder-for-dowry-in-sambhal-sambhal-news-mbd3531629128","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए की गई थी विवाहिता की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए की गई थी विवाहिता की हत्या
विज्ञापन
संभल। रजपुरा थाना क्षेत्र में गांव मोलनपुर के नजदीक मिली महिला की लाश मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोपी पति समेत पांच लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर चालान किया गया। अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है। मालूम हो शुक्रवार को शाम संभल जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र में गांव मोलनपुर के नजदीक बहजोई थाना के गांव नगलिया कठेर निवासी विवाहिता वीरवाला पुत्री प्रेमपाल की लाश मिली थी। वीरवाला तीन दिन से लापता थी।
पति ने लाश बरामद कराई थी। महिला के पिता ने पुलिस को बताया था कि 17 जून को उनकी बेटी का पति अमरोहा के थाना आदमपुर अंतर्गत गांव सिकंदराबाद निवासी जगपाल अपने साथी कुलदीप व गांव दरियापुर निवासी मदनलाल व दो अज्ञात लोगों के साथ घर से बुलाकर ले गया था। रास्ते में दहेज के लिए हत्या कर दी और लाश झाड़ियों में फेंक कर चला गया। पीड़ित पिता ने बताया कि जब वह शनिवार को अपनी बेटी की ससुराल पहुंचे तो उनकी बेटी नहीं मिली। तभी मालूम हुआ कि बेटी के पति ने उसी दिन रास्ते में हत्या कर शव फेंक दिया था।
आदमपुर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी पति को लेकर घटनास्थल पहुंची। जहां से पति की निशानदेही पर शव बरामद किया गया। घटनास्थल रजपुरा थाना क्षेत्र का निकला इसलिए रजपुरा थाने में कार्रवाई को तहरीर दी। रजपुरा के वरिष्ठ उप निरीक्षक कुलदीप सिरोही ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार किया गया। जिसका चालान किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।