फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   murder for dowry in sambhal

ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट, फांसी लगाकर मारने का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
murder for dowry in sambhal
चंदौसी। थाना बनियाठेर के गांव प्रह्लादपुर में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। विवाहिता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने ससुरालियों के लिए खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ससुराल वाले फरार बताए जा रहे हैं। एसडीएम चंदौसी महेश प्रसाद दीक्षित ने गांव पहुंच कर मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

थाना बिलारी क्षेत्र के गांव मल्लपुर सिदारी निवासी विद्या पुत्री परमी की शादी तीन साल पहले बनियाठेर क्षेत्र के गांव प्रह्लादपुर निवासी किशनलाल के साथ हुई थी। मंगलवार को विद्या की मौत हो गई थी, शव फंदे पर लटका मिला था। मृतका के भाई शेर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में पति, सास, ससुर पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पहले भी दहेज में 60 हजार रुपये व अन्य सामान की मांग करते थे।
विज्ञापन

उसकी बहन एक साल से मायके में रह रही थी। तीन दिन पहले ही पति के साथ ससुराल आई थी। आरोपियों ने दहेज के लिए उसकी बहन को फंदा लगाकर मार दिया है। पुलिस ने भाई की तहरीर पर पति किशनलाल, सास लीलावती व ससुर लल्लू के खिलाफ दहेज हत्या में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। बुधवार की दोपहर एसडीएम चंदौसी महेश प्रसाद दीक्षित पहले मोर्चरी पहुंचे तथा विवाहिता के मायके वालों से मिले। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया। बाद में गांव प्रह्लादपुर पहुंचे तथा घटनास्थल का मौका मुआयना किया। जिस कमरे में विवाहिता का शव मिला था, वहां जानकारी ली। ससुराल वाले अभी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed