फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Munni requests brother to get birth certificate made, brother is waiting for help

मुन्नी ने भाई से जन्म प्रमाणपत्र बनवाने की लगाई गुहार, भाई को मदद का इंतजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Munni requests brother to get birth certificate made, brother is waiting for help
संभल। 40 साल पहले सरायतरीन के हिझडान निवासी मोहम्मन छिद्दन की लापता हुई 12 वर्षीय बेटी मुन्नी को भले परिवार से सोशल मीडिया ने मिला दिया, लेकिन अभी घर तक पहुंचने की मुश्किल बरकरार है। मुन्नी के पास पाकिस्तान में निवास करने का कोई प्रमाणपत्र नहीं है। इसलिए अब तक पासपोर्ट भी नहीं बन सका है। मुन्नी ने भारत में रह रहे भाइयों से जन्मप्रमाण पत्र जारी कराने की गुहार लगाई है। नगर पालिका का कहना है कि ऐसा मामला पहली बार सामने आया है। इसलिए पूरी प्रक्रिया को समझने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन

1981 में मुन्नी लापता हो गई थीं। कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर आए वीडियो के बाद मुन्नी सरायतरीन के हिझडान में रह रहे भाइयों से मिलीं। अब मुन्नी और उनके परिजनों की हर दिन वीडियो कॉल पर बात होती है। मुन्नी के भाई अकरम ने बताया कि मुन्नी ने बताया है कि यदि उसका जन्म प्रमाणपत्र संभल से जारी होकर पाकिस्तान आ जाए तो पासपोर्ट बन जाएगा और उसके बाद वह भारत अपने परिवार से मिलने के लिए आ सकती हैं।
विज्ञापन

अकरम ने बताया कि उनकी स्थिति ऐसी नहीं है कि वह अपनी बहन से मिलने के लिए पाकिस्तान चले जाएं लेकिन जन्म प्रमाणपत्र जारी कराने का प्रयास कर रहे हैं। जिससे उनकी बड़ी बहन भारत आ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी हमसे प्रशासन के किसी अधिकारी या कर्मचारी ने मुलाकात नहीं की है। बहन ने कहा है कि नगर पालिका से जन्म प्रमाणपत्र बनकर मिल जाए तो उनका पाकिस्तान में पासपोर्ट बन सकता है। अभी पाकिस्तान में भी कोई आईडी नहीं है इसलिए पासपोर्ट नहीं बन सका है। बहन से मिलने के लिए पूरा परिवार बेताब है लेकिन प्रक्रिया की मजबूरी सामने आ गई है।

अकरम, मुन्नी का छोटा भाई
ऐसा मामला पहली बार सामने आया है। इसके बारे में जानकारी करनी पड़ेगी। वैसे तो उस व्यक्ति का जन्म प्रमाणपत्र जारी हो जाता है जिसका जहां जन्म हुआ है और उस स्थान का कोई दस्तावेज मौजूद है। अब यह मामला बिल्कुल अलग है। इसकी पूरी प्रक्रिया को समझकर ही कुछ कहा जा सकता है।
रामपाल सिंह, ईओ, नगर पालिका परिषद, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed