{"_id":"67143ac3a0fae43019060344","slug":"municipalitys-jcb-roars-on-encroachment-amidst-protest-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-115624-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: विरोध के बीच अतिक्रमण पर गरजी पालिका की जेसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: विरोध के बीच अतिक्रमण पर गरजी पालिका की जेसीबी
Sun, 20 Oct 2024 04:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 20 Oct 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। नगर पालिका की टीम ने शनिवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने जेसीबी से घर और दुकानों के बाहर नाले और नालियों पर बने स्लैब व शेड तोड़े। टीम को लोगों के विरोध का सामना भी करना पड़ा। हालांकि कार्रवाई के चेतावनी के बाद सभी शांत हो गए।
शनिवार को दोपहर बाद ईओ भूपराम वर्मा के नेतृत्व में पालिका की टीम मय पुलिस रेलवे स्टेशन रोड पर पहुंची और बीएसए दफ्तर के बाहर से अतिक्रमण हटवाना शुरू किया। इसके बाद पालिका की टीम ने एक-एक कर घरों व दुकानों के बाहर हो रहे अतिक्रमण को हटाया। टीम ने गुरुद्वारा तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इसके अलावा कई स्थानों पर दुकानदारों ने खुद ही नाले के ऊपर बने स्लैब व शेड हटा लिए। वहीं अतिक्रमण हटाने को लेकर गृह स्वामियों व दुकानदारों का विरोध भी सामने आया। इस बीच सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को सिटी इंचार्ज संजय शर्मा मय पुलिस के मौजूद रहे।