फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Municipality will spend Rs 3.15 crore to provide clean drinking water to the residents

Sambhal News: शहरवासियों को स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने के लिए 3.15 करोड़ रुपये खर्च करेगी पालिका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Municipality will spend Rs 3.15 crore to provide clean drinking water to the residents
संभल। संभल नगर पालिका परिषद क्षेत्र में निवास करने वाले लोगों को स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने के लिए नगर पालिका ने 3.15 करोड़ रुपये खर्च करेगी। बोर्ड की बैठक में इसे स्वीकृति दी गई है। इस धनराशि से बड़े नलकूपों का निर्माण, इंडिया मार्का के हैंडपंपों के रिबोरिंग का कार्य किया जाएगा। शहर की साज सज्जा के लिए डिवाइडर पर सजावटी लाईिटंग के कार्य पर 28.50 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा अन्य कार्य होने हैं, जिसके लिए बोर्ड ने स्वीकृति प्रदान की है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के नए कार्यकाल की शुरुआत में बृहस्पतिवार को बोर्ड की पहली बैठक हुई। पालिका अध्यक्ष आसिया व नवनिर्वाचित सभासदों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक के दौरान जो प्रस्ताव सामने आए, उससे पालिका अध्यक्ष ने तेज गति से विकास कराने के संकेत दिए हैं। पालिकाध्यक्ष आसिया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 27 प्रस्तावों को पेश किया गया। सभी को सर्वसम्मति से पास किया गया है। प्रस्तावों को क्रिया रूप देने के लिए 89 करोड़, 93 लाख, 51 हजार 870 रुपये का बजट पेश हुआ।
विज्ञापन

बैठक में प्रस्तुत प्रस्तावों में मुख्य रूप से सड़क का निर्माण, पेयजल आपूर्ति और पथ प्रकाश आदि नागरिक एवं जनकल्याणकारी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के साथ ही अन्य जनहित के मुद्दों को ध्यान में रखा गया। सभासदों ने भी अपनी-अपनी राय रखी। तीन प्रस्ताव सभासदों की ओर आए, जिन्हें पास किया गया। सभी प्रस्ताव सभासदों की सहमति से पास हुए हैं। खास बात यह भी है कि हर माह डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के बदले ली जानी धनराशि को कम करने की मांग की गई है। कोटगर्बी वार्ड से सभासद रिजवाना अजीम ने विकास कार्य कराने के साथ मैरिज हॉल को चालू कराने की मांग रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed