चंदौसी। नगर पालिका परिषद के मेटेरियल रिकवरी फैसल्टी सेंटर का इकोटैक्स प्राइवेट लिमिटेड के विशेषज्ञ टीम व मुख्य अतिथि एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित ने किया। इस दौरान टी-शर्ट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में शहर के समस्त छोटे कबाड़ियों को बुलाया गया। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि आप सभी यहां सूखा कूड़ा लाएंगे। यही पर कूड़े का पृथक्कीकरण कार्य किया जाएगा। जिसमें सात प्रकार के बॉक्स बनाए गए हैं। जिसमें कांच, रबड़, प्लास्टिक, तांबा, जूते चप्पल, गत्ते आदि सभी कूड़ों को अलग-अलग कर नगर पालिका द्वारा सीधे कंपनी को विक्रय किया जाएगा। इससे इन कबाड़ी का व्यवसाय करने वालों को फायदा होगा। नगर पालिका द्वारा इस पैटर्न पर कार्य करना प्रारंभ कर दिया। कूड़े का सही निस्तारण कर नगर पालिका आय भी करेगी।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजकुमार ने बताया कि कूड़ा निस्तारण के लिए गांव कैथल में जमीन क्रय कर ली गई है। कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के साथ मिलकर शीघ्र ही सॉलिड वेस्ट मैनेजेंटमेंट के अंतर्गत डीपीआर तैयार हो जाएगा। सीवर को ट्रीटमेंट के लिए भी एसटीपी का कार्य भी शीघ्र प्रारंभ कराया जाएगा। शहर को गाब्रेज फ्री शहर बनाने के लिए नगर पालिका ने चार ट्रांसफर स्टेशन बनाने का प्रस्ताव कार्य योजना में रखा है। तीन कांपेक्टर, एक हुक लोडर के माध्यम से कूड़ा टंचिंग ग्राउंड तक जाएगा।