फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Municipal corporation team reached Budh Bazar with bulldozer, chaos

Sambhal News: बुलडोजर के साथ बुधबाजार पहुंची नगर निगम की टीम, अफरा-तफरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Feb 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation team reached Budh Bazar with bulldozer, chaos
मुरादाबाद। स्मार्ट सिटी योजना के तहत बुध बाजार में स्मार्ट रोड नेटवर्क के काम को गति देने के उद्देश्य से स्मार्ट सिटी और नगर निगम की टीम बुलडोजर के साथ बुधबाजार जा पहुंची। निगम अधिकारियों ने कुछ व्यापारियों पर पर्याप्त समय दिए जाने के बावजूद लगाए गए निशान तक अतिक्रमण न हटाने का आरोप लगाते हुए उसे बुलडोजर से हटाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

निगम अधिकारियों का यह रुख देख व्यापारी भड़क गए। उन्होंने कहा कि निगम की कार्रवाई का विरोध किया और कहा कि वह स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा लेंगे। इस पर उन्हें बृहस्पतिवार शाम तक का समय दिया। शुक्रवार को पुन: टीम के पहुंचने की चेतावनी देकर निगम अधिकारी चले गए।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर की सड़कों को स्मार्ट किया जाना है। जिसकी शुरुआत बुधबाजार से की जा रही है। इसके तहत बाजार की सभी ओवरहेड बिजली लाइनों को भी अंडरग्राउंड किया जाना है। इसके लिए नगर निगम प्रशासन पिछले कई माह से बुधबाजार की सड़कों के दोनों ओर व्यापारियों द्वारा किए गए अतिक्रमण को खाली कराने का प्रयास कर रहा है। एक माह पहले प्रशासन की टीम यह अतिक्रमण खुद हटाने पहुंची थीं। जहां व्यापारियों से उनकी नोकझोंक हुई थी। व्यापारियों ने स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने पर सहमति जताई थी। जिसके बाद नगर निगम प्रशासन ने समय दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर निगम की टीम बुलडोजर व प्रवर्तन दल के जवानों के साथ बुधबाजार पहुंच गई। टीम के लोगों ने कहा कि भरपूर मौका दिए जाने के बावजूद कई व्यापारियों ने लगाए गए निशान के मुताबिक अतिक्रमण नहीं हटाया है। लिहाजा अब वह स्वयं अतिक्रमण हटाएंगे। इसकी बाकायदा मुनादी भी नगर निगम की टीम ने कराई। यह सुन मौके पर व्यापारी जमा हो गए। व्यापारियों ने टीम से कहा कि वह लोग स्वयं स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा रहे हैं। जहां तक कहा गया था वहां तक हटा लिया गया है। इसके बाद भी स्मार्ट सिटी की टीम जिसे अतिक्रमण बता रही है उसे भी व्यापारी स्वेच्छा से हटा लेंगे। इसके लिए समय दिया जाए।

इस पर टीम में शामिल अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार शाम तक अतिक्रमण हटा लेने को कहा। नगर निगम की टीम ने व्यापारियों से स्पष्ट शब्दों में कह दिया कि अगर अतिक्रमण हटा नहीं मिला तो शुक्रवार को टीम फिर मौके पर पहुंच कर अतिक्रमण हटाने को बाध्य होगी। इसके बाद टीम वापस चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed