{"_id":"6ac4119dd4d7f936d101eed9","slug":"mulla-afroz-did-not-appear-next-hearing-on-october-9-sambhal-news-c-204-1-chn1003-133485-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पेश नहीं हुआ मुल्ला अफरोज...अगली सुनवाई नौ अक्तूबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पेश नहीं हुआ मुल्ला अफरोज...अगली सुनवाई नौ अक्तूबर को
विज्ञापन
चंदौसी। संभल हिंसा में बिलाल हत्याकांड के मामले में सोमवार को मुख्य आरोपी मुल्ला अफरोज और गुलाम की जनपद न्यायाधीश के न्यायालय में पेशी थी। गुलाम जेल से न्यायालय में उपस्थित हुआ था लेकिन मुल्ला अफरोज ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से बीमार होने का हवाला देकर तीन दिन की मोहलत मांगी। लिहाजा अदालत ने अगली तारीख नौ अक्तूबर नियत कर दी है।
संभल में 19 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद के हरिहर मंदिर होने के दावे को लेकर केला देवी मंदिर के महंत ऋषिराज गिरि, अधिवक्ता हरिशंकर जैन समेत आठ लोगों ने न्यायालय में वाद दायर किया था। 24 नवंबर 2024 की सुबह मस्जिद के दूसरे सर्वे के दौरान हिंसा हो गई थी। इसमें बिलाल निवासी सरायतरीन थाना हयातनगर, नईम व अयान निवासी मोहल्ला कोटगर्वी संभल तथा कैफ निवासी तुर्तीपुर इल्हा थाना नखासा की हत्या हुई थी।
इन मामलों की सुनवाई जनपद न्यायाधीश डॉ. विदुषी सिंह के न्यायालय में चल रही है। बिलाल हत्याकांड में वादी सलमान की ओर से मुल्ला अफरोज व गुलाम के खिलाफ मुकदमा चल रहा है।
विज्ञापन
सोमवार को मुल्ला अफरोज और गुलाम की पेशी होनी थी। जिला शासकीय अधिवक्ता राहुल दीक्षित ने बताया कि मुल्ला अफरोज ने बीमार होने का हवाला दिया। अफरोज के वकील के प्रार्थनापत्र पर अदालत ने अगली तारीख नौ अक्तूबर नियत कर दी है।